IDFC FIRST Bank Recruitment : एसोसिएट रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | Apr 22, 2025, 18:56 IST
idfc first bank job
IDFC FIRST Bank ने एसोसिएट रिलेशनशिप मैनेजर की पोस्ट के लिए विभिन्न राज्यों में वैकेंसी निकाली है। आज हम आपको नौकरी की जिम्मेदारियां, आवश्यक शैक्षिक योग्यता, अनुभव, और सैलरी के बारे में जानकारी देंगे।

IDFC FIRST Bank ने एसोसिएट रिलेशनशिप मैनेजर के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती मध्य प्रदेश (MP), उत्तर प्रदेश (UP), राजस्थान और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए है। चयनित उम्मीदवारों को हाई-क्वालिटी क्लाइंट सर्विस और कस्टमर रिटेंशन का कार्य सौंपा जाएगा। इस पद के लिए उम्मीदवारों को अपने क्लाइंट्स से मजबूत रिश्ते बनाने और उन्हें बनाए रखने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार नीचे लिंक आवेदन कर सकते हैं।



जॉब रोल और जिम्मेदारियां

इस पद के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित जिम्मेदारियां निभानी होंगी:



कस्टमर रिटेंशन और सर्विस:



  • हाई क्वालिटी क्लाइंट सर्विस प्रदान करना और ग्राहकों को बनाए रखना।
  • नए प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ाना और नए ग्राहकों को आकर्षित करना।

सेल्स टारगेट



  • विभिन्न चैनलों और लोकल मार्केट के जरिए नए ग्राहकों की तलाश करना।
  • क्रॉस सेलिंग और सेल्स फ्रंट पर ध्यान देना।
  • बिक्री लक्ष्य को पूरा करना और सेल्स टीम की प्रगति पर नजर रखना।

रिलेशनशिप मैनेजमेंट



  • लोकल बिल्डरों, बिजनेस कम्युनिटीज और नए चैनल के साथ मजबूत रिश्ते बनाना।
  • ऑपरेशनल एफिशिएंसी, प्रोसेसिंग की गुणवत्ता और कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन पर ध्यान देना।

ये भी पढ़ें... BSSC Recruitment 2025 : डिप्लोमा होल्डर्स के लिए बिहार में सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन



क्राइटेरिया

इस पद के लिए सफलता को निम्नलिखित क्राइटेरिया से मापा जाएगा।



  • TAT (Turnaround Time)
  • ऑपरेशनल एफिशिएंसी
  • कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन
  • प्रोसेसिंग की गुणवत्ता

ये भी पढ़ें...HPSC Recruitment 2025 : हरियाणा में शिक्षक के सैकड़ों पदों पर भर्ती, आज ही करें आवेदन



शैक्षिक योग्यता और अनुभव

  • शैक्षिक योग्यता: किसी भी स्ट्रीम में बैचलर्स की डिग्री।
  • अनुभव: NBFC (Non-Banking Financial Companies) में कम से कम 2 साल का अनुभव आवश्यक है।

सैलरी

IDFC FIRST Bank में एसोसिएट रिलेशनशिप मैनेजर की सैलरी 2 लाख से 9 लाख रुपए सालाना तक हो सकती है, जो उम्मीदवार की योग्यता और अनुभव पर निर्भर करेगा। यह जानकारी AmbitionBox वेबसाइट से प्राप्त की गई है।



जॉब लोकेशन

यह पोस्ट उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, बहराइच, जौनपुर, फैजाबाद, मध्य प्रदेश के ब्यावरा, रतलाम, और गुजरात के परदी में निकाली गई है। यदि आप इन क्षेत्रों में काम करने के इच्छुक हैं, तो यह एक बेहतरीन अवसर हो सकता है।



ये भी पढ़ें... SSC GD Constable Bharti : एसएससी जीडी में पदों की संख्या बढ़ी, इतने पदों पर होगी भर्ती



आवेदन कैसे करें?

IDFC FIRST Bank के इस पद के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे आवेदन कर सकते हैं:



प्रयागराज में अप्लाई करने का लिंक



बहराइच में अप्लाई करने का लिंक



जौनपुर में अप्लाई करने का लिंक



फैजाबाद, अयोध्या में अप्लाई करने का लिंक



ब्यावरा में अप्लाई करने का लिंक



परदी में अप्लाई करने का लिंक



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



IDFC FIRST Bank Job | IDFC FIRST Bank Recruitment | sarkari naukri | JOBS 2025 | govt jobs 2025 | नई सरकारी नौकरी



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • नई सरकारी नौकरी
  • IDFC FIRST Bank
  • IDFC FIRST Bank Job
  • IDFC FIRST Bank Recruitment
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025