IIFM Bhopal Recruitment: असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, नहीं लगेगी फीस

Manya Jain | Apr 26, 2026, 13:40 IST
IIFM Bhopal Recruitment
IIFM भोपाल में असिस्टेंट मैनेजर और लाइब्रेरी असिस्टेंट की भर्ती निकली है। डेपुटेशन पर होने वाली इस भर्ती के लिए 21 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा मौका।

MP Sarkari Naukri.भोपाल के आईआईएफएम (IIFM Bhopal) संस्थान ने नई भर्ती निकाली है। यह पर्यावरण और वन मंत्रालय के तहत एक बड़ा संस्थान है। यहां असिस्टेंट मैनेजर और सीनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट के पद खाली हैं। असिस्टेंट ग्रेड-1 के पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती पूरी तरह डेपुटेशन यानी प्रतिनियुक्ति के आधार पर होगी। अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं, तो यह सरकारी नौकरी काबढ़िया मौका है। डेपुटेशन पर होने वाली इस भर्ती के लिए 21 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।



पदों की जानकारी

पद का नाम (Post Name)कुल पद (Total Posts)वेतन स्तर (Pay Level)
असिस्टेंट मैनेजर (हॉर्टिकल्चर)01लेवल-08
सीनियर लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट02लेवल-06
असिस्टेंट ग्रेड-I06लेवल-06

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. असिस्टेंट मैनेजर (हॉर्टिकल्चर)

  • केंद्र/राज्य सरकार या स्वायत्त संगठनों के अधिकारी।
  • हॉर्टिकल्चर (Horticulture) में मास्टर डिग्री या समकक्ष।
  • संबंधित पद पर नियमित सेवा या लेवल-7 में 5 साल का अनुभव।

2. सीनियर लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट

  • केंद्र/राज्य सरकार या स्वायत्त निकायों के अधिकारी जो समान पद (Analogue Post) पर नियमित आधार पर कार्यरत हों।

3. असिस्टेंट ग्रेड-I

  • समान पद पर कार्यरत अधिकारी या लेवल-5 में असिस्टेंट के रूप में 3 साल की नियमित सेवा का अनुभव रखने वाले कर्मचारी।

4. आयु सीमा (Age Limit)

  • डेपुटेशन के आधार पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 साल निर्धारित की गई है।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार सैलरी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, IIFM के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।



आवेदन शुल्क

इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क (No Fee) नहीं रखा गया है।



जरूरी डेट्स

  • आवेदन शुरू: 21 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 मई 2026

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चयन पूरी तरह से डेपुटेशन (Deputation Basis) पर आधारित होगा। प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद, अधिकारियों के पिछले रिकॉर्ड, अनुभव और साक्षात्कार (यदि आवश्यक हो) के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।



आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट www.iifm.ac.in पर जाएं और 'Vacancies' सेक्शन से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  2. फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें और अपनी शैक्षणिक योग्यता के डाक्यूमेंट्स अटैचमेंट करें।
  3. आवश्यक डाक्यूमेंट्स: (a) पिछले 5 सालों की ACRs और (b) सतर्कता मंजूरी प्रमाण पत्र (Vigilance Clearance Certificate)।
  4. आवेदन को 'उचित माध्यम' (Proper Channel) से भेजना होगा।
  5. लिफाफे के ऊपरलिखें: "Application for the post of ———– on deputation"।

भेजने का पता



ये भी पढ़ें...



क्या आप हैं पोस्ट ग्रेजुएट? तो UPSSSC Recruitment 2026 में करें अप्लाई, 1 लाख तक सैलरी



JNKVV Jabalpur Vacancy: एमपी सरकारी एग्रीकल्चर कॉलेज में भर्ती



MP Board Results 2026: शिक्षकों की कमी ने बिगाड़ा छात्रों का रिजल्ट, जानें कैसे



BPCL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग युवाओं के लिए 250 पदों पर वैकेंसी





Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • IIFM Bhopal
  • mp sarkari naukri