एमपी में 10वीं-12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सरकारी नौकरी का मौका, IIITM Gwalior में 13 पदों पर वैकेंसी, 25 नवंबर तक करें आवेदन

Manya Jain | Sootr Creatives | Nov 01, 2026, 17:12 IST
IIITM ग्वालियर में भर्ती शुरू, 27 साल तक के उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
IIITM Gwalior Recruitment 2026: ABV-IIITM has announced 13 vacancies for Junior Assistant and Junior Technician posts. Eligible graduates, diploma and ITI candidates can apply online by November 25, 2026.
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ग्वालियर के अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (ABV-IIITM) ने भर्ती निकाली है। संस्थान में जूनियर असिस्टेंट और जूनियर टेक्नीशियन के 13 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

दोनों पदों के लिए अधिकतम उम्र 27 साल तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन के बाद फॉर्म का प्रिंट निकालना होगा। इसके साथ जरूरी दस्तावेज भी संस्थान भेजने होंगे। हार्ड कॉपी जमा करने की आखिरी तारीख 7 दिसंबर 2026 है।



13 पदों पर होगी भर्ती

संस्थान ने ग्रुप-C के तहत दो पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें जूनियर असिस्टेंट के 6 और जूनियर टेक्नीशियन के 7 पद शामिल हैं।



पद का नाम

पद

जूनियर असिस्टेंट6
जूनियर टेक्नीशियन7
कुल पद13

जूनियर असिस्टेंट के लिए सामान्य वर्ग के 3, EWS, OBC और SC के एक-एक पद हैं। वहीं, जूनियर टेक्नीशियन में सामान्य वर्ग के 4, OBC के 2 और ST का एक पद शामिल है।



कौन कर सकता है आवेदन?

जूनियर असिस्टेंट: इस पद के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही कंप्यूटर चलाने की जानकारी होनी चाहिए। प्रशासन, अकाउंट्स, ऑडिट और स्टोर से जुड़े काम का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।



मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट में डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक साल का सरकारी अनुभव जरूरी है। वहीं, संबंधित ट्रेड में ITI करने वालों के पास दो साल का सरकारी अनुभव होना चाहिए। हिंदी और अंग्रेजी में टाइपिंग की जानकारी भी जरूरी है।



जूनियर टेक्नीशियन: इस पद के लिए कंप्यूटर साइंस, IT, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन में डिप्लोमा वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इनके पास एक साल का सरकारी कार्य अनुभव होना चाहिए। संबंधित ट्रेड में ITI करने वालों के लिए दो साल का अनुभव जरूरी है। लैब में काम करने और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की जानकारी रखने वालों को प्राथमिकता मिलेगी।



उम्र सीमा और सैलरी

दोनों पदों के लिए अधिकतम उम्र 27 साल तय की गई है। उम्र की गणना 25 नवंबर 2026 के आधार पर होगी। SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।



चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-3 के अनुसार सैलरी मिलेगी।



कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपए फीस देनी होगी। वहीं, SC, ST और PwD उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपए रखी गई है। भुगतान ऑनलाइन बैंक ट्रांसफर या डिमांड ड्राफ्ट से किया जा सकता है।



कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।



  1. पहले चरण में ऑब्जेक्टिव सवालों वाली परीक्षा होगी।
  2. दूसरे चरण में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की डिस्क्रिप्टिव परीक्षा होगी।
  3. इसके बाद कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी, स्किल या ट्रेड टेस्ट लिया जाएगा।

संस्थान चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी बाद में जारी करेगा।



कब तक करें आवेदन?

जरूरी तारीख

तारीख

नोटिफिकेशन जारी30 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख25 नवंबर 2026
हार्ड कॉपी जमा करने की आखिरी तारीख7 दिसंबर 2026

कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर फीस जमा करनी होगी।
  • इसके बाद फॉर्म का PDF डाउनलोड करके हर पेज पर हस्ताक्षर करने होंगे।
  • फॉर्म के साथ फीस भुगतान का प्रमाण और जरूरी दस्तावेज लगाने होंगे।
  • इसके बाद सभी कागजात डाक या कूरियर से इस पते पर भेजने होंगे।

पता: Joint Registrar (A&A), ABV-IIITM, Morena Link Road, Gwalior-474015, Madhya Pradesh.



ध्यान रखें कि आवेदन की हार्ड कॉपी 7 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक पहुंचनी चाहिए। अधूरा फॉर्म या जरूरी दस्तावेजों के बिना भेजा गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।



Tags:
  • IIITM Gwalior Recruitment
  • ABV IIITM Vacancy
  • MP Government Jobs
  • मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी
  • मध्य प्रदेश ग्वालियर भर्ती
  • IIITM Gwalior
  • मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी
  • अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी
  • जूनियर असिस्टेंट
  • ABV IIITM