IIT में निकली मेडिकल कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Dolly patil | Aug 02, 2024, 17:41 IST
recriutment
अगर आपको भी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ( IIT ) में नौकरी करना है तो ये आपको लिए एक खास मौका है। जो भी इन पदों पर आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे सबसे पहले दिए गए तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़ें।

अगर आपको भी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ( IIT ) में नौकरी करना है तो ये आपको लिए एक खास मौका है। इसके लिए आईआईटी गुवाहाटी ने साइकेट्री और पैथोलॉजी के क्षेत्र में मेडिकल कंसल्टेंट के पदों पर भर्तियां निकाली है। जिन उम्मीदवारों के पास इन पदों से संबंधित से योग्यता है, वे आईआईटी गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट iitg.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।



कब तक कर सकते हैं आवेदन

आईआईटी गुवाहाटी के इस भर्ती के माध्यम से मेडिकल कंसल्टेंट के पदों पर बहाली की जाने वाली है। अगर आप भी इन पदों पर नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो 9 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं।



योग्यता

आईआईटी गुवाहाटी के इस भर्ती के माध्यम से जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाह रहे हैं, उनके पास साइकेट्री और पैथोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री या डिप्लोमा के साथ एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।



कैसे होगा चयन

उम्मीदवार जो भी आईआईटी गुवाहाटी भर्ती 2024 के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं, उनका चयन समिति द्वारा आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगा।



वॉक-इन इंटरव्यू की तारीख

  • वॉक-इन इंटरव्यू के लिए डेट और समय: 09.08.2024, सुबह 10:30 बजे से
  • रिपोर्टिंग डेट और समय: 09.08.2024, सुबह 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
  • स्थल: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी – 781039, साक्षात्कार कक्ष, प्रशासनिक भवन

thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Indian Institute of Technology
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान
  • आईआईटी गुवाहाटी में नौकरी