India Post GDS Recruitment : 44 हजार पदों पर निकली ग्रामीण डाक सेवक भर्ती , जानें कितनी होगी सैलरी
इंडिया पोस्ट ने जीडीएस ( ग्रामीण डाक सेवा ) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। जो भी कैंडिडेट्स इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की इच्छा रखते हैं वो इसhttps://indiapostgdsonline.gov.in/लिंक पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।रजिस्ट्रेशन आज यानी 15 जुलाई से ही शुरू हो चुके हैं।
मध्य प्रदेश - छत्तीसगढ़ में भी बंपर भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार ग्रामीण डाक सेवक पद पर 44 हजार 228 वैकेंसी हैं।ग्रामीण डाक सेवक की भर्तियों के मुताबिक मध्य प्रदेश में 4 हजार 11 पदों पर भर्ती है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में 1 हजार 338 पदों पर भर्ती है।
आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश, असम, बिहार,, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर, पंजाब, राजस्थान, तमिलानाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में भी भर्ती होने वाली है।
आयु सीमा
जानकारी के मुताबिकइस भर्ती के लिए उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी. इसके लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए हैं।
सैलरी
जानकारी के मुताबिक ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में दो पद हैं असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और ब्रांच पोस्ट मास्टर। असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर का वेतनमान 10,000/-से 24,470/- रुपए है। इसी के साथ ब्रांच पोस्टमास्टर का वेतनमान 12,000/- से 29,380/- रुपए है।
योग्यता
आवेदकों को 10वीं पास होना चाहिए. 10वीं में मैथमेटिक्स और अंग्रेजी विषय होना जरूरी है। साथ ही साइकिल चलाना भी आना चाहिए।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक