MP में IndiaMART को एरिया सेल्स मैनेजर की तलाश, ग्रेजुएट करें अप्लाई

Rahul Garhwal | Apr 02, 2024, 22:20 IST
IndiaMART announced vacancy for Area Sales Manager in Jabalpur Madhya Pradesh
अगर आप प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। मध्यप्रदेश के जबलपुर में IndiaMART ने एरिया सेल्स मैनेजर की वैकेंसी निकाली है। ग्रेजुएट अप्लाई कर सकते हैं।

IndiaMART Recruitment


BHOPAL. IndiaMART ने मध्यप्रदेश के जबलपुर में एरिया सेल्स मैनेजर की पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट को सेल्स फनल, कन्वर्जन और सेल्स प्रोडक्टिविटी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। सेल्स एक्विजिशन प्रॉसेस में बड़ी टीम को लीड करने का अनुभव होना चाहिए।



क्या होगा रोल ?



  • ग्राउंड सेल्स एग्जीक्यूटिव के जरिए से पेड सब्सक्रिप्शन पैकेजों की सेल्स के लिए चैनल पार्टनर्स को मैनेज करना।
  • टीम हायरिंग, ट्रेनिंग, मैनेजमेंट और रिटेंशन को सुनिश्चित करना।
  • डेली मीटिंग कंडक्ट करना और इसके साथ-साथ क्लालिटेटिव और क्वांटिटेटिव इनपुट्स को सुनिश्चित करना।
  • सेल्स फनल, कन्वर्जन और सेल्स प्रोडक्टिविटी को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी।
  • प्रोडक्टिविटी में सुधार करने में मदद करने के लिए इनपुट KPI (जैसे डेटा और हॉट लीड) पर ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग करना।
  • इंसेंटिव स्ट्रक्चर और सेल्स प्रमोशन के जरिए परफॉर्मेंस को बेहतर करना।
  • SOP के हिसाब से डेली, वीकली और मंथली टाग्रेट को अचीव करने की जिम्मेदारी।
  • निर्धारित फॉर्मेट में समय पर रिपोर्टिंग करना।

ये स्किल्स भी जरूरी



  • सेल्स एक्विजिशन प्रॉसेस में बड़ी टीम को लीड करने का एक्सपीरियंस होना चाहिए।
  • कंसल्टिव सेल्स अप्रोच के जरिए टीम के साथ अच्छे रिलेशन बनाना।
  • सुनने, सवाल पूछने और नेटवर्किंग स्किल्स होनी चाहिए।
  • रिपोर्ट मैनेजमेंट, एनालिसिस और एलाइनमेंट स्किल्स होनी चाहिए।

क्वालिफिकेशन



किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट



एक्सपीरियंस



  • इस पोस्ट पर अप्लाय करने के लिए ग्रेजुएट कैंडिडेट के पास 3 सालों का एक्सपीरियंस होना चाहिए।
  • इसके अलावा, 10 से अधिक लोगों की टीम को मैनेज करने का कम से कम 1 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए।

कितनी मिलेगी सैलरी ?



IndiaMART में एरिया सेल्स मैनेजर की सलाना सैलरी 4.2 लाख रुपए से 12 लाख रुपए तक हो सकती है।



ये खबर भी पढ़िए..



IGI एविएशन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड में भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई



जॉब लोकेशन



जबलपुर, मध्यप्रदेश



अप्लाई करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें



jobs.klimb.io/indiamart



indiamart vacancy | private job | new private job | प्राइवेट नौकरी | नई प्राइवेट नौकरी



Tags:
  • private job
  • indiamart vacancy
  • new private job
  • प्राइवेट नौकरी
  • नई प्राइवेट नौकरी
  • IndiaMART Recruitment