इंडियन एयरफोर्स में अफसर बनने का मौका, 284 पदों पर भर्ती; आवेदन शुरू, जानें एलिजिबिलिटी और सिलेक्शन प्रक्रिया

Arohi Raj | Sootr Creatives | Published:
इंडियन एयरफोर्स AFCAT भर्ती 2027 में 284 पदों पर आवेदन शुरू।
There is good news for those who dream of becoming an officer in the Indian Air Force. The Air Force has begun the application process for the AFCAT 2027 recruitment. This recruitment drive aims to fill a total of 284 officer positions.
भारतीय वायु सेना में अफसर बनने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। एयरफोर्स ने AFCAT 2027 भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 284 पदों पर अफसरों की नियुक्ति होगी। इच्छुक उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी के पद शामिल हैं। इनमें टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों तरह की नौकरियां हैं।

खास बात यह है कि भर्ती में तीन तरह की एंट्री हैं। इनमें AFCAT, NCC स्पेशल एंट्री और GATE स्कोर एंट्री शामिल हैं।



तीन रास्तों से बन सकते हैं एयरफोर्स में अफसर

1. AFCAT एंट्री



इस एंट्री के लिए ऑनलाइन रिटन एग्जाम देनी होगी। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को AFSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद चयन की अगली प्रक्रिया पूरी होगी।



2. NCC स्पेशल एंट्री



यह मौका फ्लाइंग ब्रांच में जाने वाले युवाओं के लिए है। इसके लिए एयर विंग सीनियर डिवीजन का C सर्टिफिकेट जरूरी है। ऐसे उम्मीदवारों को रिटन परीक्षा नहीं देनी होगी। उन्हें सीधे AFSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।



3. GATE स्कोर एंट्री



यह एंट्री ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल ब्रांच के लिए रखी गई है। इसके लिए उम्मीदवार के पास मान्य गेट स्कोर होना चाहिए। स्कोर के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद सीधे AFSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।



एयरफोर्स भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे। उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर फॉर्म भरना होगा।



आवेदन करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।



  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in खोलें।
  2. होमपेज पर AFCAT 01/2027 भर्ती का लिंक चुनें।
  3. मांगी गई जानकारी भरकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें।
  5. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी से भरें।
  6. जरूरी डॉक्यूमेंट और अन्य जानकारी अपलोड करें।
  7. AFCAT एंट्री के लिए निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करें।
  8. फॉर्म में भरी सभी जानकारियां एक बार फिर जांचें।
  9. अब आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
  10. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आवेदन करने से पहले भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। अपनी ब्रांच के हिसाब से शैक्षणिक योग्यता भी जांचें। इससे आवेदन में गलतियां होने की आशंका कम होगी।



कितनी होनी चाहिए उम्मीदवारों की उम्र?

फ्लाइंग ब्रांच: उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 साल होनी चाहिए। मैक्सिमम एज लिमिट 24 साल तय की गई है। उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2004 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए।



हालांकि, कुछ उम्मीदवारों को उम्र में छूट भी मिलेगी। DGCA से जारी वैध कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) धारक इसका लाभ ले सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों की मैक्सिमम एज लिमिट 26 साल होगी।



ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल): इस ब्रांच के लिए भी मिनिमम एज 20 साल है। मैक्सिमम एज लिमिट 26 साल रखी गई है। उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2002 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए।



किस ब्रांच के लिए कितनी पढ़ाई जरूरी?

1. फ्लाइंग ब्रांच



उम्मीदवार का 12वीं में गणित और फिजिक्स पास होना जरूरी है। इसके साथ किसी भी विषय में तीन साल की ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। चार साल की BE/B.Tech डिग्री वाले भी आवेदन कर सकते हैं। AMIE/ASI की सेक्शन A और B परीक्षा पास उम्मीदवार भी एलिजिबल हैं।



2. ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल – AE(L)



इसके लिए 12वीं में मैथ्स और फिजिक्स विषय में पास होना जरूरी है। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, IT या इलेक्ट्रिकल जैसे तय विषयों में चार साल की इंजीनियरिंग डिग्री होना जरूरी है।



फिजिक्स के साथ B.Sc और इलेक्ट्रॉनिक्स में M.Sc करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, AMIE, ASI या IETE की सेक्शन A और B परीक्षा पास अभ्यर्थी भी पात्र होंगे।



3. ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल – AE(M)



इस पद के लिए 12वीं में मैथ्स और फिजिक्स में पास होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास तय विषयों में चार साल की इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। इनमें मैकेनिकल, एयरोस्पेस और प्रोडक्शन जैसे विषय शामिल हैं। ऑटोमोबाइल और मेटलर्जी के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। AMIE/ASI की सेक्शन A और B परीक्षा पास उम्मीदवार भी पात्र हैं।



4. GATE स्कोर एंट्री



इस एंट्री के लिए BE/B.Tech डिग्री होना जरूरी है। डिग्री तय 133 इंजीनियरिंग विषयों में से होनी चाहिए। इसके अलावा तय 10 GATE विषयों में मान्य स्कोर जरूरी है। GATE का रिजल्ट 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2027 के बीच का होना चाहिए।



5. वेपन सिस्टम्स (WS)



उम्मीदवार का 12वीं में मैथ्स और फिजिक्स पास होना जरूरी है। इसके बाद किसी भी विषय में तीन साल की ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। चार साल की BE/B.Tech डिग्री वाले भी आवेदन कर सकते हैं।



6. एडमिनिस्ट्रेशन और लॉजिस्टिक्स



इस पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके बाद किसी भी विषय में तीन साल की ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। AMIE/ASI की सेक्शन A और B पास उम्मीदवार भी पात्र हैं।



7. एकाउंट्स



इस पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके बाद कम से कम तीन साल की B.Com डिग्री होनी चाहिए। फाइनेंस में BBA, BMS, BBS और B.Sc वाले भी पात्र हैं। CA, CMA, CS और CFA पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।



8. एजुकेशन



इस पद के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए।



9. मौसम विज्ञान



इस पद के लिए भी उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। फिजिक्स और मैथ्स के साथ B.Sc करने वाले पात्र हैं। निर्धारित इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी शाखाओं के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए चार साल की डिग्री जरूरी है।



ट्रेनिंग में हर महीने मिलेंगे इतने स्टाइपेंड

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 56 हजार 100 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा। कमीशन मिलने के बाद वेतन में बढ़ोतरी होगी। अफसरों को पे-मैट्रिक्स के लेवल-10 के तहत सैलरी मिलेगी। शुरुआती वेतन 56 हजार 100 रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं, अधिकतम वेतन एक लाख 77 हजार 500 रुपए तक होगा। इसके अलावा अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।



AFCAT भर्ती के लिए कितनी लगेगी फीस?

AFCAT एंट्री के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क देना होगा। इसके लिए 550 रुपए फीस निर्धारित की गई है। इस रकम के अलावा GST भी देना होगा। हालांकि, NCC और GATE स्कोर एंट्री वालों को छूट मिलेगी। इन दोनों एंट्री के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा।



FAQs



  1. AFCAT 2027 भर्ती में कितने पदों पर नियुक्ति होगी?
    इस भर्ती के जरिए भारतीय वायु सेना में कुल 284 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
  2. AFCAT के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?
    इसके लिए आवेदन 12 नवंबर 2026 से शुरू हो गए हैं।
  3. AFCAT भर्ती में कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
    फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी की निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, साथ ही NCC और GATE स्कोर वाले अभ्यर्थियों के लिए भी अलग एंट्री है।
Tags:
  • एयरफोर्स में सरकारी नौकरी
  • एयरफोर्स भर्ती 2027
  • इंडियन एयरफोर्स भर्ती
  • Indian Air Force Jobs
  • AFCAT Eligibility
  • AFCAT Online Application
  • Defence Jobs 2027
  • Indian Air Force Recruitment
  • GATE Score Entry
  • NCC Special Entry