भारतीय वायुसेना ग्रुप सी सिविलियन के पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें अप्लाई

Dolly patil | Aug 05, 2024, 12:42 IST
aiur
भारतीय वायुसेना में नौकरी की ख्वाहिश रखने वालों के लिए गुड न्यूज है। इन पदों पर आवेदन करने से पहले दी गई तमाम बातों को गौर से पढ़ें।

भारतीय वायुसेना ( IAF ) में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है। इसके लिए वायुसेना ने ग्रुप सी सिविलियन के पदों के लिए भर्तियां निकाली है।



इसी के साथ इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों जो भी वायुसेना में काम करना चाहते हैं, वे भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इसके लिए वायुसेना ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।



कितने पदों पर होगी भर्ती

भारतीय वायुसेना के इस भर्ती के माध्यम से कुल 182 पदों पर बहाली की जाने वाली है। जो भी उम्मीदवार यहां काम करने के इच्छुक हैं, वे 30 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं।



आयु सीमा

इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।



योग्यता

लोअर डिवीजन क्लर्क ( LDC ): उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।



सिविलियन मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर ( साधारण ग्रेड ): उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास हल्के और भारी मोटर वाहनों के लिए वैध सिविल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।



कैसे होगा चयन

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार भारतीय वायु सेना भर्ती 2024 के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/ प्रैक्टिकल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • भारतीय वायुसेना
  • Indian Air Force Recruitment 2024
  • Indian Air Force Recruitment