सेना में जाने का मौका, स्पोर्ट्स कोटा को मिलेगी स्पेशल जगह, ऐसे करें अप्लाई

Manya Jain | Jul 04, 2026, 12:02 IST
indian army vacancy internship
भारतीय सेना ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत डायरेक्ट एंट्री हवलदार और नायब सूबेदार के पदों पर भर्ती निकाली है। देश के अविवाहित महिला और पुरुष खिलाड़ी 10 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन आवेदन भेज सकते हैं।

भारतीय सेना ने स्पोर्ट्स कोटासे हवलदार और नायब सूबेदार पदों पर भर्ती निकाली है। देश के बेहतरीन अविवाहित महिला और पुरुष खिलाड़ी इस भर्ती के पात्र होंगे।



आवेदन फॉर्म को केवल रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए ऑफलाइन माध्यम से भेजना होगा। इसके लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 10 जुलाई 2026 तय है।



चयन प्रक्रिया पूरी तरह से खेल ट्रायल और फिजिकल टेस्ट पर आधारित होगी।



ये खिलाड़ी होंगे पात्र

इस विशेष भर्ती अभियान के तहत कुल 23 खेलों के खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फील्ड), तीरंदाजी, बास्केटबॉल और बॉक्सिंग शामिल हैं। इसके अलावा फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, हैंडबॉल, जूडो और कुश्ती के खिलाड़ी भी आवेदन कर सकते हैं।



शूटिंग, तैराकी, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन और वुशू जैसे खेलों को भी इस सूची में रखा गया है। जिन खिलाड़ियों ने 1 अप्रैल 2024 के बाद राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। या खेलो इंडिया गेम्स में पदक जीता है, वे इसके पात्र होंगे।



स्पोर्ट्स अचीवमेंट क्राइटेरिया

1. डायरेक्ट एंट्री हवलदार (Sports)

इस पद के लिए उम्मीदवार को नेशनल चैंपियनशिप में जूनियर या सीनियर स्तर पर पदक विजेता होना चाहिए। यदि आपने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है, तो भी आप पात्र हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स या यूनिवर्सिटी गेम्स के पदक विजेता भी फॉर्म भर सकते हैं।



2. नायब सूबेदार (Sports)

यह एक वरिष्ठ पद है जिसके लिए खिलाड़ी के पास बड़ी उपलब्धि होनी चाहिए। विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेल (Asian Games) या कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले इसके पात्र हैं। इसके अलावा ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी सीधे आवेदन कर सकते हैं।



शारीरिक दक्षता परीक्षा

खेल कौशल की जांच से पहले उम्मीदवारों को सेना का कड़ा फिजिकल टेस्ट पास करना होगा। इसमें महिला और पुरुष खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग मानक तय किए गए हैं।



  • पुरुष अभ्यर्थी: 5 मिनट 45 सेकंड में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके साथ ही 9 फीट का गड्ढा कूदना और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा। मध्य भारत के मैदानी क्षेत्र के युवाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर तय है।
  • महिला अभ्यर्थी: महिला खिलाड़ियों को 8 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा 10 फीट लंबी कूद और 3 फीट ऊंची कूद का टेस्ट पास करना होगा। महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 162 सेमी रखी गई है।

ऑफलाइन आवेदन भेजने का सही तरीका

इस भर्ती के लिए कोई ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा जाएगा। आपको ऑफलाइन माध्यम से ही अपना फॉर्म भेजना होगा। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें।



फॉर्म को साफ अक्षरों में भरकर उसके साथ 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड और खेल प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी लगाएं। तैयार लिफाफे को केवल रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए नीचे दिए गए पते पर भेजें। ध्यान रहे कि स्पीड पोस्ट या हाथ से दिया गया फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।



Official Notification PDF: Click here



Official Website: Click here



ये भी पढ़ें...



BRO Recruitment 2026: BRO ने निकाली 899 पदों पर बंपर भर्ती, कल लास्ट डेट



इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी: बिजली कंपनियों में 630 पदों पर भर्ती



Railway Recruitment Exam: एग्जाम क्रैक करने के लिए जानें बेस्ट प्लानिंग



इंडियन ऑयल भर्ती: 279 पदों पर टेक्नीशियन अप्रेंटिस भर्ती, ऐसे करें आवेदन



Tags:
  • भारतीय सेना
  • हवलदार
  • स्पोर्ट्स कोटा