इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए सेना में जॉब, 29 अक्टूबर तक आवेदन, जुलाई से शुरू होगा नया आर्मी कोर्स
चयन प्रक्रिया और एसएसबी इंटरव्यू
इस कोर्स के लिए चयन प्रक्रिया कई चरणों से होकर गुजरेगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को अपने आवेदन जमा करने होंगे, जिसके बाद योग्य आवेदकों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (SSB) जाना होगा। इसके बाद मेडिकल परीक्षा (Medical Examination) आयोजित की जाएगी। आखिर में एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और कोर्स के लिए चुने गए उम्मीदवारों को ज्वॉइनिंग लेटर जारी किए जाएंगे।
योग्यता और इंजीनियरिंग स्ट्रीम्स
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साइंस या अन्य अधिसूचित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE), बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) या मास्टर ऑफ साइंस (MSc) की डिग्री होनी चाहिए।
इसके अलावा, फाइनल ईयर के इंजीनियरिंग छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे सेना द्वारा निर्धारित शर्तों को पूरा करते हों। ऐसे उम्मीदवारों को अपनी इंजीनियरिंग डिग्री परीक्षा पास करने का प्रमाण और सभी सेमेस्टर की मार्कशीट प्रस्तुत करनी होगी। चयनित उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग कोर, सिग्नल कोर और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर कोर आदि में नियुक्त किया जा सकता है।
ट्रेनिंग और मिलने वाला स्टाइपेंड
चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में प्री-कमिशन ट्रेनिंग से गुजरना होगा। इस ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने 56 हजार 400 रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
ट्रेनिंग पूरी होने के बाद, चुने गए उम्मीदवारों को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट (Lieutenant) के रूप में कमीशन किया जाएगा। इस कोर्स के माध्यम से नियुक्त अधिकारियों को सैलरी और प्रमोशन के उद्देश्य से एक साल की एंटी-डेट सीनियरिटी भी दी जाएगी।
आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया
- आवेदक आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.inके माध्यम से अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं।
- इसके लिए उम्मीदवारों को 'Officer Entry Apply/Login' विकल्प पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपने मौजूदा क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं।
- लॉगिन करने के बाद, 'Apply Online' पर क्लिक करें और 'Technical Graduate Course (TGC-145) July 2027' को चुनें।
- इसके बाद अपनी व्यक्तिगत, एजुकेशनल और कम्युनिकेशन डिटेल्स के साथ अपनी इंजीनियरिंग स्ट्रीम दर्ज करें।
- फॉर्म जमा करने से पहले जानकारी की अच्छी तरह जांच कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स क्या है
TGC-145 यानी Technical Graduate Course-145 भारतीय सेना की एक तकनीकी अधिकारी भर्ती है। इसमें इंजीनियरिंग ग्रेजुएट पुरुष उम्मीदवारों को Indian Military Academy (IMA), देहरादून में ट्रेनिंग के लिए चयनित किया जाता है।
सरल शब्दों में: B.E./B.Tech करने वाले युवाओं के लिए भारतीय सेना में Lieutenant के रूप में अधिकारी बनने का रास्ता है।
FAQ
- भारतीय सेना के टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-145) में आवेदन करने की योग्यता क्या है?
इस कोर्स के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साइंस या अन्य अधिसूचित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में BE, BTech या MSc की डिग्री होनी चाहिए। फाइनल ईयर के इंजीनियरिंग छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे सेना द्वारा निर्धारित शर्तों को पूरा करते हों। - भारतीय सेना TGC-145 के लिए चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में आवेदन जमा करना, शॉर्टलिस्टिंग, SSB इंटरव्यू, मेडिकल परीक्षा और अंत में मेरिट लिस्ट तैयार करना शामिल है। चुने गए उम्मीदवारों को अंत में ज्वॉइनिंग लेटर जारी किया जाएगा। - भारतीय सेना TGC-145 ट्रेनिंग के दौरान किस प्रकार का स्टाइपेंड मिलेगा?
चुने गए उम्मीदवारों को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में प्री-कमिशन ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 56,400 रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन किया जाएगा।