भारतीय सेना ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Dolly patil | Jul 16, 2024, 11:06 IST
drynrt
आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज ने मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज( AFMS )नेशॉर्ट सर्विस कमीशन मेडिकल ऑफिसर ( SSC-MO ) के 450 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है।



जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्य है वो इसकी आधिकारिक वेबसाइटamcsscentry.gov.inपर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है। आपको बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 अगस्त निर्धारित की गई है।



क्या होनी चाहिए योग्यता

मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही मेडिकल काउंसिल/एनबीई/एससीआई में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।



इसके अलावा 31 दिसंबर 2024 को एमबीबीएस डिग्री धारकों की आयु 30 साल और पीजी डिग्री धारकों की 35 साल से कम होनी चाहिए।



कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

आवेदन शुल्क

योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 4 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 200 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।



कैसे होगा चयन

इंडियन आर्मी मेडिकल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू , डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



dolly patil


Tags:
  • Indian Army Armed Forces Medical Services
  • AFMS
  • आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज
  • Armed Forces Medical Services