इंडियन ओवरसीज बैंक अप्रेंटिस भर्ती: 750 पदों के लिए आवेदन शुरू, 20 जुलाई डेडलाइन
इंडियन ओवरसीज बैंक ने अप्रेंटिस पदों पर नई भर्ती निकाली है। कुल 750 पदों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 20 जुलाई 2026 है। कोई भी ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। चयन ऑनलाइन परीक्षा और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर होगा।
पब्लिक सेक्टर के इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB – Indian Overseas Bank) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की घोषणा की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.iob.bank.in के करियर पेज पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
कितनी हैं वैकेंसी
इस भर्ती के तहत कुल 750 पद भरे जाएंगे। यह वैकेंसी अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बांटी गई है। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 200 पद हैं। उत्तर प्रदेश में 110, महाराष्ट्र में 85, दिल्ली में 53 पद खाली हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल में 35-35 पद, केरल में 33, पंजाब में 24 और ओडिशा में 22 पद हैं।
श्रेणी के हिसाब से देखें तो जनरल वर्ग के लिए 232 पद, ईडब्ल्यूएस (EWS – Economically Weaker Section) के लिए 32 पद और ओबीसी (OBC – Other Backward Classes) के लिए 207 पद तय हैं। एससी (SC – Scheduled Caste) के लिए 63 और एसटी (ST – Scheduled Tribe) के लिए 176 पद रिजर्व रखे गए हैं।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 2 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। इसमें कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे, जो 4 सेक्शन में बंटे होंगे।
पहला सेक्शन जनरल एंड फाइनेंशियल अवेयरनेस का होगा। दूसरा सेक्शन जनरल इंग्लिश का होगा। तीसरा सेक्शन क्वांटेटिव एंड रीजनिंग एप्टीट्यूड का और चौथा सेक्शन कंप्यूटर या सब्जेक्ट नॉलेज से जुड़ा होगा।
हर सेक्शन में 25 सवाल होंगे। सही जवाब पर एक अंक मिलेगा। परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट रहेगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही लोकल लैंग्वेज टेस्ट में शामिल हो पाएंगे।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
अप्रेंटिसशिप के दौरान चयनित उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा। मेट्रो ब्रांच कैटेगरी में यह स्टाइपेंड 15 हजार 500 रुपए प्रतिमाह होगा। अर्बन कैटेगरी में यह 14 हजार 500 रुपए और सेमी अर्बन या ग्रामीण कैटेगरी में 14 हजार रुपए प्रतिमाह रहेगा।
एनएटीएस (NATS – National Apprenticeship Training Scheme) के तहत चयनित उम्मीदवारों को अलग दर से स्टाइपेंड मिलेगा। मेट्रो ब्रांच में यह 9 हजार 350 रुपए, अर्बन में 8 हजार 350 रुपए और सेमी अर्बन या ग्रामीण क्षेत्र में 7 हजार 850 रुपए प्रतिमाह होगा।
आवेदन शुल्क कितना है
आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्गों के लिए अलग है।
- एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 236 रुपए देने होंगे।
- जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 708 रुपए रखा गया है।
- वहीं इन्हीं वर्गों के पुरुष उम्मीदवारों को 944 रुपए देने होंगे।
- शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 22 जुलाई 2026 है।
कौन कर सकता है आवेदन
किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। शर्त यह है कि उम्मीदवार का रिजल्ट 31 जुलाई 2026 या उससे पहले घोषित हो चुका हो।
उम्र सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल रखी गई है। उम्मीदवार की जन्मतिथि 1 जुलाई 1998 से 1 जुलाई 2006 के बीच होनी चाहिए। एससी और एसटी उम्मीदवारों को उम्र में 5 साल की छूट मिलेगी। ओबीसी एनसीएल (OBC NCL – Non Creamy Layer) उम्मीदवारों को 3 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।
IOB Apprentice Recruitment 2026 Notification PDF
ये भी पढ़ें...
कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 24 जुलाई तक आवेदन
NHSRCL ने जारी किया नया भर्ती नोटिफिकेशन, एक लाख तक मिलेगी सैलरी
रेलवे में 1853 पदों पर सीधी भर्ती, 10वीं पास ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
सावधान! रेलवे भर्ती के नाम पर ठगी, बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का दावा फर्जी