भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में निकली कई पदों पर भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी

Dolly patil | Aug 12, 2024, 12:04 IST
ertv
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने कांस्टेबल पायनियर की भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन आईटीबीपी की वेबसाइट पर जाकर करना है। इन पदों के लिए पुरुष के साथ महिलाएं भी फॉर्म भर सकती हैं।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ( ITBP ) ने कांस्टेबल पायनियर की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत बढ़ई, प्लम्बर, मेसन, इलेक्ट्रीशियन के 202 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। जो उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती होने में रुचि रखते हैं और सभी पात्रता मानदंड पूरे करते हैं वे 12 अगस्त यानी आज से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 10 सितंबर है। इस भर्ती के लिए आवेदन आईटीबीपी की वेबसाइट https://recruitment.itbpolice.nic.in/ पर जाकर करना है।



कितने पदों पर कितनी भर्ती

  • कारपेंटर- 71
  • प्लंबर-52
  • मैसन-64
  • इलेक्ट्रिशियन-15

आयु सीमा

आईटीबीपी कांस्टेबल पायनियर पद के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल और अधिकतम 23 साल है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का जन्म 11 सितंबर 2001 से पहले और 10 सितंबर 2006 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।



योग्यता

आईटीबीपी कांस्टेबल पायनियर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होने के साथ मैसन/कारपेंटर/प्लंबर/इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए।



सैलरी

आईटीबीपी में कांस्टेबल पायनियर के पद पर स्थायी तौर पर भर्ती होने के बाद पे मैट्रिक्स 21 हजार 700-69 हजार 100 ( सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार ) में पे स्केल लेवल-3 के अनुसार सैलरी दी जाएंगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



dolly patil




Tags:
  • vacancies for ITBP
  • Recruitment in ITBP
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल
  • ITBP