इंडियन ऑयल में 1534 पदों पर सीधी भर्ती, 28 जुलाई तक करें आवेदन
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन(IOCL) ने अपनी चार प्रमुख रिफाइनरियों में नई भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1 हजार 534 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 जून से शुरू होकर 28 जुलाई 2026 तक चलेगी। चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, भर्ती पूरी तरह मेरिट आधारित होगी।
10वीं, 12वीं, आईटीआई, ग्रेजुएशन और डिप्लोमा पास युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
पदों की जानकारी
इंडियन ऑयल ने अपनी चार अलग-अलग रिफाइनरी यूनिट्स में सीटों का आवंटन किया है। उम्मीदवार अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी एक रिफाइनरी के लिए फॉर्म भर सकते हैं।
यूनिट के अनुसार सीटों का विवरण इस प्रकार है: गुजरात रिफाइनरी में सबसे ज्यादा 647 पद खाली हैं। पारादीप रिफाइनरी के तहत कुल 582 पदों पर भर्ती की जाएगी। मथुरा रिफाइनरी में 151 और बोंगाईगांव रिफाइनरी में 144 सीटें तय की गई हैं। इन सभी जगहों पर विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेड शामिल हैं।
एलिजीबिलीटी क्राइटेरिया
इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी:
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट): न्यूनतम 50% अंकों के साथ 3 साल की बीएससी (B.Sc) डिग्री होनी चाहिए।
- ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर): 10वीं पास होने के साथ फिटर ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट जरूरी है।
- तकनीशियन अप्रेंटिस (केमिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल): संबंधित क्षेत्र में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए।
- डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO): न्यूनतम 50% अंकों के साथ केवल 12वीं पास होना अनिवार्य है।
2. आयु सीमा (Age Limit - As on 30 June 2026)
- न्यूनतम आयु: 18 साल
- अधिकतम आयु: 24 साल
- उम्र में छूट: नियमों के मुताबिक एससी और एसटी वर्ग को 5 साल की छूट मिलेगी। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की राहत दी जाएगी। दिव्यांगों को 10 साल की छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती (IOCL Refinery Apprentice Vacancy 2026) की सबसे बड़ी खूबी यह है कि उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। यह एक पूरी तरह से सीधी भर्ती है।
चयन पूरी तरह से आपकी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। सभी आवेदनों की जांच के बाद एक पारदर्शी मेरिट सूची तैयार होगी। शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों की सूची 5 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी, जिन्हें सीधे दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
स्टाइपेंड
चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिस एक्ट के नियमों के अनुसार हर महीने एक निश्चित मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा ट्रेनिंग के दौरान कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
तकनीकी ट्रेड वाले छात्रों को कंपनी की तरफ से सेफ्टी शूज और हेलमेट मुफ्त दिए जाएंगे। इसके साथ ही सभी अप्रेंटिस को एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवरेज और नियमानुसार छुट्टियां भी मिलेंगी। हालांकि, ट्रेनिंग पूरी होने के बाद इंडियन ऑयल आपको स्थायी नौकरी देने के लिए बाध्य नहीं होगा।
ऑनलाइन आवेदन
आवेदन की प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल रखा गया है। उम्मीदवारों को दो चरणों में अपना फॉर्म पूरा करना होगा:
अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
डिप्लोमा धारकों को सरकार के NATS पोर्टल पर और आईटीआई व 12वीं पास छात्रों को NAPS पोर्टल पर जाकर अपना प्रोफाइल 100% अपडेट करना होगा। वहां से संबंधित रिफाइनरी के एस्टेब्लिशमेंट आईडी को सर्च करके अप्लाई करना होगा।
माइक्रोसॉफ्ट फॉर्म सबमिट करना
पोर्टल पर अप्लाई करने के बाद उम्मीदवारों को इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट [www.iocl.com](https://www.iocl.com) पर जाना होगा। वहां दिए गए अपनी रिफाइनरी के माइक्रोसॉफ्ट फॉर्म लिंक (Microsoft Forms) को भरकर अपनी अतिरिक्त जानकारी सबमिट करनी होगी। दोनों चरण पूरे होने पर ही फॉर्म मान्य होगा।
ये भी पढ़ें...
UPSC भर्ती नोटिफिकेशन जारी, महिलाओं के लिए आवेदन मुफ्त, जानें डिटेल
MPSC Group C Recruitment: महाराष्ट्र में 2,619 पदों पर बंपर भर्ती, जानें सैलेरी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग भर्ती, 500 पदों के लिए आवेदन शुरू
Railway Recruitment Exam: एग्जाम क्रैक करने के लिए जानें बेस्ट प्लानिंग