IRCTC में निकली इन पदों पर भर्ती, फौरन करें अप्लाई

Dolly patil | Oct 10, 2024, 11:12 IST
IRCTC Recruitment 1
अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। दरअसल हाल ही में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन में नौकरी निकली है।

अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। दरअसल हाल ही में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन में नौकरी निकली है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट WWW.irctc.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।



किन पदों पर होगी भर्ती

आईआरसीटीसी ने इसके लिए AGM/DGM और डिप्टी जनरल मैनेजर ( वित्त ) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और6 नवंबर तक चलने वाली है।



आयु सीमा

आईआरसीटीसी के इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनकी अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष होनी चाहिए।



सैलरी

AGM/DGM: 15,600 रुपए से 39,100 रुपए



डिप्टी जनरल मैनेजर ( वित्त ): 70,000 रुपए से 2,00,000 रुपए।



कैसे होगा चयन

आईआरसीटीसी के इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।



अन्य जानकारी

इच्छुक उम्मीदवारों को IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रोफार्मा में आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स ( विजिलेंस हिस्ट्री, डीएआर क्लीयरेंस, पिछले तीन वर्षों के एपीएआर ) के साथ रेलवे बोर्ड को भेजना होगा। इसके अतिरिक्त भरे हुए आवेदन की स्कैन कॉपी 6 नवंबर, 2024 तक deputation@irctc.com पर ईमेल के माध्यम से भेजनी होगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • IRCTC
  • आईआरसीटीसी
  • govt jobs
  • Govt Jobs 2024
  • सरकारी नौकरी 2024
  • IRCTC Recruitment
  • इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन
  • Indian Railway Catering and Tourism Corporation