ITBP Constable Vacancy: 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, जल्दी करें आवेदन
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) अर्धसैनिक बल ने 2026 के लिए कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती (govt jobs 2026) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यदि आप रक्षा क्षेत्र (Defence Sector) में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है।
इस भर्ती (Latest Sarkari Naukri) में योग्य उम्मीदवारों का चयन तकनीकी ट्रेडों के अंतर्गत किया जाएगा। ITBP कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 (ITBP Recruitment 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 28 अप्रैल, 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
उम्मीदवार ने भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (Matriculation) उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
संबंधित ट्रेड (बार्बर/वाशरमैन) में उम्मीदवार के पास कार्य करने का अनुभव या आवश्यक तकनीकी योग्यता होनी चाहिए।
2. आयु सीमा (Age Limit)
न्यूनतम आयु: 18 साल
अधिकतम आयु: 23 साल
आयु में छूट: अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार सैलेरी पैकेज दिया जाएगा।
पे मैट्रिक्स: लेवल-3 के तहत चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 19 हजार 900 रुपए से 63 हजार 200 रुपए के बीच होगा। इसके अतिरिक्त, उन्हें राशन मनी, हाउस रेंट अलाउंस (HRA), और अन्य सरकारी भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करना होगा।
जनरल और ओबीसी (General & OBC): ₹100
एससी/एसटी और महिलाएं (SC/ST & Female): कोई शुल्क नहीं (छूट)
भुगतान का तरीका: ऑनलाइन (Net Banking, Credit/Debit Card, UPI)
आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले recruitment.itbpolice.nic.in पर विजिट करें।
- रजिस्ट्रेशन: होमपेज पर 'New User Registration' लिंक पर क्लिक करें और अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्टर करें।
- लॉगिन: अपनी क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें और 'Apply' टैब पर क्लिक करें।
- विवरण भरें: आवेदन पत्र में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
- डॉक्यूमेंट अपलोड करें: अपनी फोटो, हस्ताक्षर और 10वीं की मार्कशीट की स्कैन कॉपी निर्धारित साइज में अपलोड करें।
- शुल्क भुगतान: अपनी श्रेणी के अनुसार ₹100 का आवेदन शुल्क जमा करें।
- फाइनल सबमिट: फॉर्म को सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों को एक बार पुनः जांच लें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
चयन प्रक्रिया
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): दौड़ और अन्य शारीरिक गतिविधियां।
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST): ऊंचाई और सीने की माप।
- लिखित परीक्षा: सामान्य ज्ञान, गणित और तर्कशक्ति पर आधारित।
- ट्रेड टेस्ट: संबंधित ट्रेड (बार्बर/वाशरमैन) के कौशल का परीक्षण।
- मेडिकल जांच: अंतिम चयन से पहले स्वास्थ्य परीक्षण।
ये भी पढ़ें...
MPPSC Vacancy 2026: एमपीपीएससी ने इस विभाग में निकाली भर्ती, जानें सैलरी
MPESB Vacancy: एमपी में 1679 पदों पर भर्ती, आवेदन की तरीख बढ़ी, जानें नई डेट
GMC Bhopal Vacancy: भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी
BTSC Laboratory Assistant Vacancy: 1091 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें प्रोसेस