खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका: ITBP में 126 पदों पर स्पोर्ट्स भर्ती, 3 अक्टूबर से आवेदन शुरू, जानें डिटेल

Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 01, 2026, 22:40 IST
ITBP कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के 126 पदों पर भर्ती निकाली है। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार 3 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। चयन प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्पोर्ट्स ट्रायल और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं।

इतने पदों पर भर्ती

इस भर्ती के तहत कुल 126 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों का वर्गीकरण पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग तय किया गया है।



कुल पद: 126



पुरुष उम्मीदवारों के लिए पद: 72



महिला उम्मीदवारों के लिए पद: 54



उम्मीदवारों की नियुक्ति कुल 28 अलग-अलग क्षेत्रों में की जाएगी। जिससे योग्य खिलाड़ियों को अपनी कला दिखाने का पूरा मौका मिलेगा।



आवेदन शुल्क और भुगतान की प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन करने वाले कुछ श्रेणियों के उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करना होगा।



  • पुरुष (जनरल, ओबीसी और EWS) उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
  • एससी (SC), एसटी (ST), एक्स-सर्विसमैन (Ex-Serviceman) और सभी महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से पूरी तरह छूट दी गई है।
  • ध्यान रखें कि आवेदन शुल्क का पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा।

एलिजिबिलिटी, आयु सीमा और सैलरी

विभिन्न पदों के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया अलग-अलग निर्धारित की गई है, जिसे आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखा जा सकता है। इसके अलावा उम्मीदवारों को खेल से जुड़े सभी मानदंडों (Sports Norms) को भी पूरा करना अनिवार्य होगा।



आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 18 सालऔर अधिकतम आयु 23 सालहोनी चाहिए।



सैलरी: चयन के बाद उम्मीदवारों को पे लेवल 3 के तहत 21,700 रुपए से लेकर 69,100 रुपए तक का आकर्षक वेतन मिलेगा।



चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में कई कड़े चरण शामिल होंगे, जिन्हें पार करने वाले उम्मीदवारों का ही फाइनल सिलेक्शन होगा। चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:



  • सबसे पहले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा।इसके बाद स्पोर्ट्स ट्रायल (Sports Trial) लिया जाएगा।
  • फिर फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और अंत में मेडिकल परीक्षण (Medical Examination) होगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:



  • सबसे पहले आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के विज्ञापन के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसे अच्छे से पढ़ने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
  • इसके बाद लॉग इन करें और जरूरी दस्तावेज, फोटोग्राफ तथा हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र को अच्छे से चेक करके जमा करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज या फीस रसीद का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

क्या है ITBP

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल यानी ITBP भारत का एक प्रमुख केंद्रीय सुरक्षा बल है, जिसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1962 को हुई थी। इसका मुख्य काम भारत और चीन के बीच करीब 3,488 किलोमीटर लंबी दुर्गम और बर्फीली सीमा की सुरक्षा करना है।



इसके जवान हिमालय के बेहद ऊंचे और कठिन पहाड़ी इलाकों में तैनात रहते हैं। सीमा सुरक्षा के साथ-साथ यह बल देश में आपदा राहत कार्यों, आंतरिक सुरक्षा और प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा के संचालन में भी अहम भूमिका निभाता है। "शौर्य, दृढ़ता, कर्म निष्ठा" इसका आदर्श वाक्य है।



Official Notification



Apply Link

Tags:
  • ITBP Recruitment
  • Constable GD Sports Quota
  • आईटीबीपी वैकेंसी
  • सरकारी नौकरी
  • कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती
  • खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका
  • ITBP
  • स्पोर्ट्स भर्ती
  • ITBP में 126 पदों पर स्पोर्ट्स भर्ती
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल