ITBP Recruitment 2024: ITBP कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस लिंक से फौरन करें अप्लाई
Raj Singh | Oct 09, 2024, 09:57 IST
the sootr
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल यानी ITBP द्वारा कांस्टेबल ड्राइवर के पद पर भर्ती की घोषणा की गई है। उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की ओर से कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने 10वीं पास कर ली है और उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस है, वो यह फॉर्म भर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार यह फॉर्म ऑनलाइन ITBP की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर भर सकते हैं। ITBP की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कांस्टेबल ड्राइवर पदों के लिए उम्मीदवार 6 नवंबर 2024 तक फॉर्म भर सकते हैं।
क्वालिफिकेशन और क्राइटेरिया
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास भारी वाहनों का ड्राइविंग लाइसेंस होना भी अनिवार्य है। आवेदन करते समय उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन की प्रकिया
- ITBP ड्राइवर भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा और मांगी गई डिटेल भरकर रेजिस्ट्रेशन करना होगा।
- इसके बाद लॉग इन पर क्लिक करके अन्य जानकारी भरना होगा। इसके बाद फॉर्म फिल हो जाएगा।
- लास्ट में कैंडिडेट भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख ले।
कुल रिक्त पद: 545
किसके लिए कितने पद?
- अनरिजर्व कैटेगरी के लिए 209 पद
- एससी वर्ग के लिए 77 पद
- एसटी वर्ग के लिए 40 पद
- ओबीसी कैटेगरी के लिए 164
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक