Jharkhand Home Guard Recruitment: 284 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता

Manya Jain | Apr 23, 2026, 19:33 IST
jharkhand home guard recruitment 2026
रामगढ़, झारखंड में होम गार्ड के 284 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रामीण और शहरी युवा 7 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। समाज सेवा और सरकारी नौकरी का यह शानदार मौका है।


Latest Sarkari Naukri.झारखंड के रामगढ़ में होम गार्ड की नई भर्ती निकली है। यहां कुल 284 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ग्रामीण इलाकों के लिए 213 पद आरक्षित रखे गए हैं। शहरी क्षेत्रों के लिए 71 पदों पर भर्ती की जाएगी।



यह सरकारी नौकरी(govt jobs 2026) शुरुआत में 4 साल के लिए होगी। नियमों के अनुसार इस समय को आगे बढ़ाया जा सकता है। आवेदन करने की शुरुआत 7 मई 2026 से होगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 4 जून 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं। भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है।



पदों की जानकारी

कुल 284 पदों में से 50% पद महिला उम्मीदवारों (Women Candidates) के लिए आरक्षित हैं।



1. ग्रामीण होम गार्ड (Rural Home Guard) - 213 पद

यह नियुक्तियां रामगढ़ जिले के 6 ब्लॉकों—रामगढ़, पतरातू, गोला, मांडू, चितरपुर और दुलमी में की जाएंगी। मांडू ब्लॉक में सर्वाधिक 61 पद उपलब्ध हैं।



2. शहरी होम गार्ड (Urban Home Guard) - 71 पद

शहरी क्षेत्रों को दो श्रेणियों में बांटा गया है:



  • शहरी तकनीकी (Technical): 35 पद
  • शहरी गैर-तकनीकी (Non-Technical): 36 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • ग्रामीण होम गार्ड: न्यूनतम 7वीं पास होना अनिवार्य है।
  • शहरी होम गार्ड: न्यूनतम मैट्रिक (10वीं) पास होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (Age Limit - 01.01.2026 तक)

  • उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 19 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। आयु प्रमाण के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक है।

शारीरिक मानक (Physical Standards)

श्रेणी (Category)ऊंचाई (Height)छाती (Chest - केवल पुरुष)
सामान्य / ओबीसी162 सेमी79 सेमी
एससी / एसटी157 सेमी76 सेमी
महिला (सभी श्रेणी)148 सेमीलागू नहीं

चयन प्रक्रिया: दौड़ और लिखित परीक्षा

  • शारीरिक जांच परीक्षा: इसमें 1 मील की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक शामिल है। 5 मिनट से कम में दौड़ पूरी करने वाले पुरुषों को 20 अंक दिए जाएंगे।
  • हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा: शारीरिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 100 अंकों की हिंदी लेखन परीक्षा देनी होगी, जिसमें 30 अंक लाना अनिवार्य है।
  • तकनीकी दक्षता (केवल शहरी तकनीकी के लिए): यदि आप डॉक्टर, इंजीनियर, ड्राइवर या रसोइया जैसे तकनीकी पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपका तकनीकी परीक्षण भी लिया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक पोर्टल recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • विज्ञापन संख्या 01/2026 को सिलेक्ट करें और ऑनलाइन पंजीकरण करें।
  • आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • ₹100 का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • महत्वपूर्ण: ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद, उसका प्रिंटआउट निकालें और सभी दस्तावेजों के साथ जिला समादेष्टा कार्यालय, रामगढ़ में 08/05/2026 से 05/06/2026 के बीच जमा करें।

Apply Online: Click here



Official Notification PDF: Click here



Official Website: Click here



ये भी पढ़ें...



UP होमगार्ड भर्ती एडमिट कार्ड जारी, 41 हजार पदों पर होगी परीक्षा



10वीं पास हैं? तो DLSA Vacancy 2026 में करें अप्लाई, बिना परीक्षा होगा सीधे चयन



गूगल-माइक्रोसॉफ्ट के हायरिंग रूल्स में बड़ा बदलाव, डिग्री नहीं स्किल चाहिए



ITBP में असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए आवेदन शुरू, बिना देरी किए ऐसे भरें फॉर्म



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • नई भर्ती
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026