पुलिस विभाग में नौकरी करने का सुनहरा मौका, जानिए सैलरी और क्वालिफिकेशन

Manya Jain | May 31, 2025, 19:28 IST
jharkhand homeguard recruitment
झारखंड होमगार्ड भर्ती 2025 में पुरुष और महिला के लिए सरकारी नौकरी के सुनहरे अवसर। सम्मानित और सुरक्षित करियर के लिए 15 जून से आवेदन शुरू। पूरी जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।

हर युवा का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है। खास तौर पर ऐसे सरकारी नौकरी जिसमें उन्हें सम्मान के साथ-साथ भविष्य की सुरक्षा भी मिले।



अगर आप भी पुलिस विभाग में नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपके लिए पुलिस विभाग में शानदार सरकारी नौकरी का मौका लेकर आए हैं। हाल ही में झारखंड पुलिस विभाग में होमगार्ड के लिए भर्ती निकाली है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों के लिए पद हैं।



इस भर्ती की पूरी जानकारी नीचे दी गई है, ताकि आप आसानी से आवेदन कर सकें। जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे 15 जून 2025 से आधिकारिक बसाइट https://jhpolice.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।



📌 पदों की जानकारी

इस भर्ती में कुल 1614 पद शामिल हैं।



  • होम गार्ड (सामान्य): 1276 पद
  • होम गार्ड पुरुष: 169 पद
  • होम गार्ड महिला: 169 पद

🎓 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

आवेदकों के लिए उम्मीदवारों को 7वीं पास या 10वीं पास होना जरूरी है। इसके आधार पर ही उम्मीदवारों को आवेदन करने का अवसर मिलेगा।



⚖️ आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 19 साल
  • अधिकतम आयु: 40 साल

रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इसका फायदा आरक्षित वर्ग के योग्य उम्मीदवार उठा सकते हैं।



🏃‍♂️ फिजिकल स्टैंडर्ड्स

भर्ती में शारीरिक फिटनेस को भी बहुत महत्व दिया गया है। अलग-अलग वर्गों के लिए हाइट और चेस्ट की माप इस प्रकार है:



कैटेगरी

हाइट (सेमी)

चेस्ट (सेमी)

जनरल, EWS, OBC

162

79

SC, ST

157

76

सभी महिलाएं

148

N/A

महिलाओं के लिए चेस्ट की माप आवश्यक नहीं है, केवल हाइट का मानक रखा गया है।



📝 चयन प्रक्रिया

झारखंड होम गार्ड भर्ती में चयन तीन मुख्य चरणों से होगा:



  1. फिजिकल एग्जामिनेशन टेस्ट : उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।
  2. हिंदी राइटिंग टेस्ट: हिंदी भाषा में लेखन क्षमता की जांच होगी।
  3. तकनीकी दक्षता परीक्षा: तकनीकी योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।



💰 सैलरी

इस भर्ती के लिए वेतन और अन्य भत्तों की जानकारी अभी आधिकारिक रूप से जारी नहीं हुई है। भर्ती पूरी होने के बाद ही वेतनमान और अन्य लाभों की घोषणा की जाएगी।



🖥️ आवेदन प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट https://jhpolice.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर “New Registration” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपनी पूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें और यूजर आईडी व पासवर्ड बनाएं।
  • लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक डाक्यूमेंट्स जैसे शिक्षा प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, फोटो, और पहचान पत्र अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें।

thesootr links



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



police jobs | police recruitment | Police Recruitment Interview | JOBS 2025 | govt jobs 2025 | sarkari naukri | नई सरकारी नौकरी



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • Police Recruitment Interview
  • police recruitment
  • सरकारी नौकरी का मौका
  • sarkari naukri
  • police jobs
  • नई सरकारी नौकरी
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025