झारखंड सचिवालय आशुलिपिक सेवा में निकली 455 पदों पर भर्ती, इस लिंक से करें अप्लाई

Dolly patil | Aug 16, 2024, 12:52 IST
fgdgv
झारखंड सचिवालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इसके लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती निकाली है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहता है, वो दी गई लिंक से कर सकता है।

झारखंड में स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती निकाली गई है। झारखंड सचिवालय आशुलिपिक सेवा के तहत 455 पदों पर स्टेनोग्राफरों की भर्ती होने वाली है। इस वैकेंसी में नियमित और बैकलॉग दोनों तरह के पद शामिल है।



इसका नोटिफिकेशन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (Jharkhand Staff Selection Commission )ने जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 6 सितंबर से 5 अक्टूबर तक कर सकते हैं। वहीं, फॉर्म में करेक्शन 7 से 10 अक्टूबर तक होगा।



कितने पदों पर कितनी भर्ती

झारखंड सचिवालय में 455 स्टेनोग्राफर की वैकेंसी में अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 182, एसटी के लिए 118, एससी के लिए 45, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 37, पिछड़ा वर्ग के लिए 27 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 45 पद शामिल हैं।



योग्यता

स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही स्टेनोग्राफी में स्किल्ड भी होना चाहिए। इसी के साथ इस भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 35 साल है। वहीं, आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।



कैसे होगा चयन

स्टेनोग्राफर पद पर भर्ती के लिए दो चरणों की परीक्षा होने वाली है। इसमें सबसे पहले स्किल टेस्ट होगा। इसमें पास होने वालों की ऑनलाइन या ओएमआर पर परीक्षा होगी।



आवेदन शुल्क

  • जनरल, ओबीसी, इडब्लूएस-100 रुपए
  • एससी, एसटी-50 रुपए

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • झारखंड कर्मचारी चयन आयोग
  • झारखंड सचिवालय आशुलिपिक सेवा
  • Jharkhand Staff Selection Commission