JKSSB Bharti 2026: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए सरकारी नौकरी, करें आवेदन

Manya Jain | May 28, 2026, 16:52 IST
JKSSSB RECRUITMENT
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न सरकारी विभागों में 130 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 22 जून से 21 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Latest Sarkari Naukri.जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने नई भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से अलग-अलग विभागों में कुल 130 खाली पदों को भरा जाएगा।



ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 है। भर्ती में शामिल पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई (ITI), डिप्लोमा और ग्रेजुएट छात्र पात्र हैं।



उम्मीदवारों का अंतिम चयन पूरी तरह से ओएमआर (OMR) आधारित लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।



किन विभागों में है भर्ती

इस नए नोटिफिकेशन के जरिए मुख्य रूप से 6 बड़े सरकारी विभागों में भर्तियां की जा रही हैं। इनमें गृह विभाग (Home Department), उच्च शिक्षा (Higher Education), कृषि उत्पादन, और कानून विभाग शामिल हैं।



पदों की बात करें तो इसमें बॉयलर मैकेनिक, कंप्यूटर असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, इलेक्ट्रिशियन, लैब अटेंडेंट और वेवर जैसे कई पद शामिल हैं।



इन पदों के लिए सैलरी पैकेज भी बहुत आकर्षक रखा गया है। चयनित कर्मचारियों को पद के अनुसार पे लेवल SL1 से लेकर लेवल 6F तक का बेहतरीन वेतन दिया जाएगा।



आवेदन करने के लिए क्या जरूरी?

1. शैक्षणिक योग्यता (Post Wise Qualification)

  • इलेक्ट्रिशियन और प्लंबर: न्यूनतम 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
  • लाइब्रेरी असिस्टेंट: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (B.Lib) की डिग्री होनी चाहिए।
  • कंप्यूटर असिस्टेंट: बीसीए (BCA) की डिग्री या ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर साइंस में 2 साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
  • लैब अटेंडेंट: साइंस स्ट्रीम (मैथ्स या बायोलॉजी) के साथ 12वीं (10+2) पास होना जरूरी है।
  • नोट: विस्तृत पदवार योग्यता की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना के एनेक्सचर-A में देखी जा सकती है।

    आयु सीमा और तारीखें



    • उम्र की गणना: 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
    • ओपन मेरिट (OM): अधिकतम 40 साल (जन्म 01-01-1986 से 01-01-2008 के बीच)।
    • SC / ST / OBC / RBA / EWS: अधिकतम 43 साल।
    • दिव्यांग (PwBD): अधिकतम 42 साल।
    • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 22 जून 2026
    • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2026

    आवेदन शुल्क

    आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। बिना फीस के फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।



    • सामान्य, ओबीसी, RBA और ALC/IB (पुरुष अभ्यर्थी): 600 रुपए।
    • SC, ST, EWS और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थी: 500 रुपए।
    • भुगतान का तरीका: फीस केवल नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन ही जमा होगी। यह फीस नॉन-रिफंडेबल है।

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा (Written Examination)

    सभी आवेदकों को ओएमआर (OMR) आधारित ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा का प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी भाषा में होगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में 1/4 (एक-चौथाई) अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।



    डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन

    लिखित परीक्षा की मेरिट लिस्ट में आने वाले उम्मीदवारों को अपने मूल डाक्यूमेंट्स (govt jobs 2026) के साथ स्क्रूटनी के लिए बुलाया जाएगा। यहाँ आपको अपना डोमिसाइल, 10वीं की मार्कशीट और शैक्षणिक प्रमाण पत्र दिखाने होंगे।



    मेडिकल टेस्ट (Medical Exam)

    डाक्यूमेंट्स सही पाए जाने के बाद चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा। शासन द्वारा तय स्वास्थ्य मानकों को पूरा करने के बाद ही फाइनल जॉइनिंग लेटर जारी किया जाएगा।



    ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

    • सबसे पहले जेकेएसएसबी के आधिकारिक भर्ती पोर्टल https://jkssb.nic.in/ पर जाएं।
    • होमपेज पर जाकर विज्ञापन संख्या 04/2026 के लिए "Online Application" लिंक पर क्लिक करें।
    • अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल भरकर नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
    • अब लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से साइन-इन करें और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां ध्यान से भरें।
    • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो (साइज 10-20 KB) और स्कैन किए गए सिग्नेचर अपलोड करें।
    • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और फाइनल सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल लें।

    Apply Online: Click here



    Official Notification PDF: Click here



    Official Website: Click here



    ये भी पढ़ें...



    सरकारी नौकरी अलर्ट: 28 मई से शुरू होंगे HAL के वॉक-इन-इंटरव्यू, ऐसे करें आवेदन



    Gujarat High Court Vacancy: गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज की वैकेंसी



    12वीं पास हैं? BPSSC Vacancy 2026 में 122 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन



    UPESSC Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती



    Tags:
    • सरकारी नौकरी
    • sarkari naukri
    • नई भर्ती
    • Latest Sarkari Naukri
    • jobs 2026
    • govt jobs 2026