JOBS UPDATE: इंडियन बैंक से लेकर आईबीपीएस में निकली कई पदों पर भर्ती, इस लिंक से करें अप्लाई

Dolly patil | Aug 20, 2024, 15:21 IST
SZD
बैंक में सरकारी नौकरी चाहते हैं तो इन जगहों पर निकली अलग-अलग भर्ती के लिए अपनी योग्यता के मुताबिक अप्लाई कर सकते हैं। इन भर्तियों की जानकारी नीचे दी गई है।

नैनीताल बैंक से लेकर इंडियन बैंक के साथ- साथ कई और जगहों पर भी भर्तियां चल रही है। इसी के साथ कुछ समय में इन भर्तियों की लास्ट डेट भी पास आने वाली है। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक इन भर्तियों में अप्लाई नहीं किया हो फोरन कर दें। इन भर्तियों की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।



नैनीताल बैंक

नैनीताल बैंक ने कई ऑफिसर पद पर हालही में भर्ती निकाली है। आपको बता दें कि इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 25 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए आपको इसकी वेबसाइट पर www.nainitalbank.co.in जाना होगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन 17 अगस्त से शुरू हुए हैं और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त है।



इंडियन बैंक

इंडियन बैंक ( Indian Bank )ने लोकल बैंक ऑफिसर के 300 पदों पर भर्ती निकाली है। इसी के साथ आवेदन करने के लिए आपको इंडियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.indianbank.in.पर जाना होगा।



आईबीपीएस पीओ

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के 4 हजार 455 और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 896 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाना होगा। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट कल यानी 21 अगस्त है।



अपेक्स बैंक

एमपी अपेक्स बैंक ( एमपी अपेक्स बैंक ) ने 197 विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 5 सितंबर है। अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को एमपी एपेक्स बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.apexbank.in पर जाना होगा।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • govt jobs
  • Indian Bank
  • BANK JOBS
  • इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल