सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 5431 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास और ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 30, 2026, 17:25 IST
Govt Jobs 2026: कर्नाटक में 5431 वैकेंसी, 12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए नौकरी का मौका
Karnataka Examinations Authority has announced 5,431 vacancies for 12th-pass and graduate candidates. Online applications are open from October 30 to November 25, 2026, for FDA, SDA and other posts.
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने अलग-अलग सरकारी विभागों में पांच हजार 431 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट (FDA), सेकंड डिवीजन असिस्टेंट (SDA), अकाउंट्स असिस्टेंट, वार्डन और हॉस्टल सुपरवाइजर समेत कई पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार तक आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि, योग्यता पद के हिसाब से अलग-अलग तय की गई है। कुछ पदों के लिए 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि कुछ के लिए ग्रेजुएशन या संबंधित विषय में खास योग्यता मांगी गई है। आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2026 है।



कर्नाटक में 5431 पदों पर होगी भर्ती

कर्नाटक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने 29 अक्टूबर 2026 को भर्ती के चार नोटिफिकेशन जारी किए हैं। इनके जरिए अलग-अलग सरकारी विभागों, बोर्ड और संस्थाओं में कुल पांच हजार 431 पद भरे जाएंगे।



भर्ती को दो कैडर में बांटा गया है। पहला रेजिडुअल पैरेंट कैडर (RPC) और दूसरा कल्याण कर्नाटक (KK) कैडर है। इनमें 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए पद हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और कैडर की पात्रता जरूर जांचनी होगी।



किस कैडर में कितने पद खाली हैं?

भर्ती श्रेणीपदों की संख्या
RPC डिग्री स्तर2,163
RPC 12वीं स्तर2,070
KK डिग्री स्तर563
KK 12वीं स्तर635
कुल पद5,431

इस तरह डिग्री स्तर के कुल 2,726 और 12वीं स्तर के 2,705 पद हैं। इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित कैडर की शर्तें समझना जरूरी है।



25 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर तक फॉर्म भर सकते हैं, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने के लिए 26 नवंबर तक का समय मिलेगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट https://cetonline.karnataka.gov.in/kea पर जा सकते हैं।



कौन कर सकता हैं आवेदन?

इस भर्ती में 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों तक के लिए नौकरी का मौका है। जिन उम्मीदवारों ने 12वीं या कर्नाटक की सेकंड पीयूसी पास की है, वे सेकंड डिवीजन असिस्टेंट (SDA) और इसी स्तर के दूसरे पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट (FDA) पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन जरूरी है।



इसके अलावा अकाउंट्स असिस्टेंट, वार्डन, हॉस्टल सुपरवाइजर और कंप्यूटर से जुड़े पद भी शामिल हैं। हालांकि, कुछ पदों के लिए कॉमर्स, अकाउंटेंसी या कंप्यूटर कोर्स जैसी अतिरिक्त योग्यता मांगी जा सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तें नोटिफिकेशन में जरूर चेक कर लें।



आवेदन के लिए कितनी है आयु सीमा?

इस भर्ती में सामान्य रूप से न्यूनतम आयु 18 साल निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 साल है।



वहीं, कर्नाटक की श्रेणी 2A, 2B, 3A और 3B के पात्र उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 43 साल निर्धारित है।



एससी, एसटी और श्रेणी-1 के पात्र उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 45 साल रखी गई है।



श्रेणीअधिकतम आयु
सामान्य वर्ग40 साल
श्रेणी 2A, 2B, 3A और 3B43 साल
SC, ST और श्रेणी-145 साल

आयु में मिलने वाली छूट संबंधित भर्ती नियमों पर निर्भर करेगी। उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी और पद के अनुसार निर्धारित कटऑफ तारीख भी देखनी होगी।



आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

KEA ने अलग-अलग श्रेणियों के लिए अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया है।



सामान्य और शुल्क में छूट नहीं पाने वाली संबंधित श्रेणियों के लिए 750 रुपए शुल्क बताया गया है।



पात्र आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपए है।



वहीं, विशेष शुल्क छूट के पात्र उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए निर्धारित किए गए हैं।



श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य और संबंधित अन्य श्रेणियां₹750
पात्र आरक्षित श्रेणियां₹500
विशेष छूट वाली पात्र श्रेणियां₹250

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपनी श्रेणी के अनुसार दिखाया गया शुल्क ही जमा करना होगा।



फीस जमा करने की अंतिम तारीख 26 नवंबर 2026 है।



चयन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती में नौकरी मिलने पर सैलरी पद और विभाग के हिसाब से मिलेगी। 12वीं पास वाले असिस्टेंट पदों पर सैलरी 34 हजार 100 से 67 हजार 600 रुपए और डिग्री वाले पदों पर 44 हजार 425 से 83 हजार 700 रुपए तक रखा गया है। वहीं, सुपरवाइजर और कुछ खास पदों पर 49 हजार से 92 हजार 500 रुपए, जबकि अधिक सैलरी वाले पदों पर 54 हजार 175 से 99 हजार 400 रुपए तक का वेतनमान है। हालांकि, हर महीने हाथ में मिलने वाली सैलरी भत्ते और कटौतियों के हिसाब से तय होगी।



कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

KEA FDA SDA Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेजों की जांच के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसके अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और जरूरत पड़ने पर आरक्षण से जुड़े दस्तावेज चेक किए जाएंगे। आखिर में भर्ती नियमों के अनुसार उम्मीदवारों का फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा।



जनवरी 2027 में होगी भर्ती परीक्षा

KEA की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भर्ती परीक्षाएं जनवरी 2027 में 8, 9, 10, 16 और 17 तारीख को कराई जाएंगी। अलग-अलग पदों के लिए परीक्षा की तारीख अलग हो सकती है, इसलिए उम्मीदवार अपने पद की सही तारीख नोटिफिकेशन और एडमिट कार्ड में जरूर चेक कर लें।



परीक्षा ऑफलाइन OMR शीट पर होगी, जिसमें 100-100 अंकों के दो पेपर होंगे। हर पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे मिलेंगे। यानी पूरी परीक्षा 200 अंकों की होगी और कुल 4 घंटे का समय मिलेगा। गलत जवाब देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। हालांकि, परीक्षा का फाइनल पैटर्न संबंधित पद के नोटिफिकेशन और प्रश्नपत्र में दिए गए निर्देशों के मुताबिक ही रहेगा।



ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) की आधिकारिक वेबसाइट https://cetonline.karnataka.gov.in/kea पर जाएं।
  • होमपेज पर भर्ती सेक्शन में जाएं।
  • अपनी योग्यता के हिसाब से RPC डिग्री, RPC 12वीं, KK डिग्री या KK 12वीं स्तरकी भर्ती चुनें।
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स, पढ़ाई और आरक्षण से जुड़ी जानकारी भरें।
  • अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • फॉर्म को अच्छी तरह चेक करने के बाद सबमिट करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आखिर में आवेदन फॉर्म और फीस की रसीद डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। इनमें 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, जन्मतिथि का प्रमाणपत्र और पहचान पत्र शामिल हैं।



डिग्री स्तर के पदों पर आवेदन करने वालों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री और संबंधित मार्कशीट होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए कंप्यूटर या दूसरी तकनीकी योग्यता के प्रमाणपत्र भी जरूरी हो सकते हैं।



आरक्षण का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों को संबंधित वैध प्रमाणपत्र देना होगा। कल्याण कर्नाटक कैडर के तहत स्थानीय आरक्षण का दावा करने वालों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी हो सकते हैं।



KEA Official Application Website

Tags:
  • कर्नाटक KEA भर्ती 2026
  • KEA FDA SDA भर्ती
  • कर्नाटक सरकारी नौकरी
  • कल्याण कर्नाटक भर्ती
  • KEA परीक्षा तिथि 2027
  • KEA recruitment 2026
  • Karnataka government jobs
  • Karnataka FDA SDA vacancy
  • सरकारी नौकरी
  • 12वीं पास के लिए नौकरी