Synopsis: मध्यप्रदेश और देशभर में जॉब, एजुकेशन, एग्जाम और करियर से जुड़ी हर बड़ी खबर का लाइव अपडेट मिलेगा सिर्फ 'द सूत्र' पर। तो पढ़ते रहिए... नई सरकारी भर्ती, परीक्षा शेड्यूल, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, एडमिशन और करियर से जुड़ी ताजा और विश्वसनीय लाइव खबरें...
नई सरकारी भर्तियां और एग्जाम शेडूल की पल-पल की अपडेट यहां देखें। एडमिट कार्ड, रिजल्ट और एडमिशन की सभी खबरें तुरंत और बिल्कुल सटीक मिलेंगी।
पढ़ते रहिए 'द सूत्र' और खुद को हमेशा अपडेट रखिए। भरोसेमंद खबरों के लिए यह आपका अपना प्लेटफॉर्म है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने AGMUT कैडर के 2001 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी मनदीप के. भंडारी को नया चेयरमैन नियुक्त किया है। 14 दिसंबर 1974 को जन्मे भंडारी के पास प्रशासनिक सेवा का दो दशकों से अधिक का विशाल अनुभव है।
वह लेह-जम्मू के डिप्टी कमिश्नर, डिविजनल कमिश्नर, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के CEO के अलावा जम्मू-कश्मीर उप-राज्यपाल के प्रधान सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। केंद्रीय स्तर पर उन्होंने स्वास्थ्य और मानव संसाधन विकास मंत्रालयों में अहम जिम्मेदारी संभाली।
पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज (पंजाब यूनिवर्सिटी) से MBBS किया है, जहाँ उन्हें गोल्ड मेडल मिला था। इसके बाद वह IAS अधिकारी बने।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2027 परीक्षा की तारीख जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू होगी। बिना लेट फीस उम्मीदवार 16 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख 19 नवंबर 2026 है। इसके लिए उम्मीदवारों को 600 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। परीक्षा शहर, माध्यम और करेक्शन विंडो में बदलाव 20 से 22 नवंबर तक होंगे।
भारतीय छात्रों के लिए इंटरमीडिएट सिंगल ग्रुप फीस 1500 रुपये रखी गई है। दोनों ग्रुप के लिए 2700 रुपये शुल्क देना होगा। फाउंडेशन कोर्स परीक्षा की फीस भी 1500 रुपये निर्धारित है। फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाएं हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में आयोजित होंगी।
IBPS ने CRP PO/MT‑XVI के तहत IBPS PO Prelims Exam 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जो 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित हुआ था। उम्मीदवार अपने Registration/Roll Number और Password/Date of Birth की मदद से ibps.in पर लॉगिन करके अपना qualifying status चेक कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने सेक्शनल और ओवरऑल कटऑफ क्लियर किया है, उन्हें अगले चरण यानी Mains Examination के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी।
इस भर्ती चक्र में कुल वैकेंसी को रिवाइज़ करके 7,565 पदों तक बढ़ाया गया है, जो 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में Probationary Officer/Management Trainee पदों के लिए हैं। चयन प्रक्रिया में Prelims, Mains, Personality Test और Interview शामिल हैं, और अंतिम मेरिट लिस्ट Mains व Interview स्कोर को 80:20 के अनुपात में मिलाकर तैयार की जाएगी।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय ने नई भर्ती निकाली है। अमरकंटक स्थित IGNTU में नर्सिंग ट्यूटर के पद हैं। कुल तीन पदों पर यह सीधी भर्ती होनी है।
इस नौकरी के लिए एमएससी या बीएससी नर्सिंग जरूरी है। साथ ही एक साल का अनुभव होना भी आवश्यक है। चयनित उम्मीदवार को हर महीने पच्चीस हजार रुपये मिलेंगे।
इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा। आवेदक की उम्र इक्कीस से चालीस साल के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना एक जून 2026 से होगी।
चयन सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। इंटरव्यू का पता स्वामी विवेकानंद प्रशासनिक भवन, IGNTU, अमरकंटक है।
विज्ञापन 18 सितंबर 2026 को जारी हुआ था। इंटरव्यू की तारीख 25 सितंबर 2026 तय है। इंटरव्यू का समय सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
मध्य प्रदेश में नायब तहसीलदार के कुल 73 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू हो चुकी है। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 1 अक्टूबर 2026 है। परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर 2026 से किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपना आवेदन भर सकते हैं।
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में स्थित सिक्योरिटी पेपर मिल ने नई भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 2 पद खाली हैं। इसमें मेडिकल ऑफिसर और कंसल्टेंट (सिविल) के पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित डिग्री होना जरूरी है।
इस नौकरी के लिए अधिकतम आयु 62 वर्ष तय की गई है। खास बात यह है कि इस आवेदन के लिए कोई फीस नहीं लगेगी। चयन प्रक्रिया सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगी। आवेदन भेजने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर 2026 है।
भोपाल के भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान में नई सरकारी नौकरी आई है। इसमें यंग प्रोफेशनल और रिसर्च फेलो के कुल 5 पद हैं। आवेदन के लिए कोई फीस नहीं लगेगी।
चयन सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को भोपाल के नबीबाग स्थित संस्थान पहुँचना होगा। इंटरव्यू की तिथियां सितंबर 2026 में अलग-अलग तय हैं।
मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी MPESB की तरफ से राज्य में आरक्षक यानी कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक इस एमपी पुलिस भर्ती के जरिए कॉन्स्टेबल के कुल 7500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू होंगे।
भोपाल स्थित केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान (ICAR CIAE) में भर्ती निकली है। यहाँ कुल 5 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती रिसर्च फेलो और यंग प्रोफेशनल के पदों पर होगी।
इन पदों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू 11 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक चलेंगे। इच्छुक लोग अपने पूरे दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में शामिल हों।
एनटीए ने यूजीसी नेट री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषय के अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
इसे डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। होमपेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद री-एग्जाम एडमिट कार्ड वाले लिंक को खोलें।
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें। स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखने लगेगा। भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।