LIC HFL में अपरेंटिस के 232 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 1 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 22, 2026, 23:43 IST
LIC हाउसिंग फाइनेंस में नौकरी का मौका, 232 अपरेंटिस पदों पर निकली भर्ती
LIC HFL Apprentice Recruitment 2026: Recruitment for 232 apprentice positions at LIC Housing Finance. Apply online at nats.education.gov.in by November 1, 2026.
LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने अपरेंटिस के 232 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। योग्य उम्मीदवार 1 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाना होगा। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

पदों की जानकारी

इस अपरेंटिस भर्ती के कुल 232 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये नियुक्तियां देश के अलग-अलग शहरों में होंगी। इनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा। यह वजीफा 14 हजार 150 रुपए से 16 हजार 650 रुपए तक होगा। ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने तय की गई है।



एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और आयु सीमा

LIC HFL अपरेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी योग्यताएं पूरी करनी होंगी। उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 साल और अधिकतम 25 साल होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।



जिन उम्मीदवारों का किसी दूसरे संगठन में अप्रेंटिसशिप कॉन्ट्रैक्ट चल रहा है, वे आवेदन नहीं कर सकते। पहले अप्रेंटिसशिप पूरी कर चुके उम्मीदवार भी पात्र नहीं होंगे। जिनका अप्रेंटिसशिप कॉन्ट्रैक्ट पहले ही खत्म हो चुका है, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।



आवेदन शुल्क और जरूरी तारीखें

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 नवंबर 2026 है। श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क इस प्रकार है:



  • एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार: 200 रुपए + GST।
  • जनरल, EWS और OBC वर्ग के पुरुष उम्मीदवार: 800 रुपए + GST।
  • जनरल, EWS और OBC वर्ग की महिला एवं ट्रांसजेंडर उम्मीदवार: 600 रुपए + GST।

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।



चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

LIC HFL अपरेंटिस पदों पर चयन तीन चरणों में होगा। इनमें ऑनलाइन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और व्यक्तिगत इंटरव्यू शामिल हैं।ऑनलाइन परीक्षा में कुल 100 मल्टीप्ल-चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे। इन्हें हल करने के लिए 60 मिनट मिलेंगे। परीक्षा में चार विषय शामिल होंगे।



हर विषय से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे।पहला विषय जनरल और फाइनेंशियल अवेयरनेस होगा। दूसरा विषय जनरल इंग्लिश रहेगा। तीसरे विषय में रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड शामिल होंगे। चौथा विषय क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड होगा।



ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सबसे पहले NATS पोर्टल (https://nats.education.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद BFSI SSC से मिले ईमेल में दिए निर्देशों के अनुसार आवेदन फॉर्म भरें।
  • फिर भुगतान की प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद आधिकारिक पोर्टल (https://beep.bfsissc.com) पर जाकर अपनी बाकी जानकारी दर्ज करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। सभी जरूरी दस्तावेज और आधार कार्ड जैसे पहचान पत्र सही तरीके से अपलोड करें।
  • अंत में, 1 नवंबर 2026 या उससे पहले आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
  • भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए फॉर्म की एक कॉपी सुरक्षित रख लें।

FAQ

  1. LIC HFL अपरेंटिस भर्ती में कुल कितने पद हैं?LIC HFL अपरेंटिस भर्ती में कुल 232 पद हैं, जो कि अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे जैसे शहरों में होंगी।
  2. LIC HFL अपरेंटिस भर्ती के लिए आयु सीमा और योग्यताएं क्या हैं?LIC HFL अपरेंटिस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए और उन्हें मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  3. LIC HFL अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें ?LIC HFL अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन 20 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 1 नवंबर 2026 है। उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
Tags:
  • एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस भर्ती
  • LIC में नौकरी
  • सरकारी नौकरी
  • Apprentice Recruitment
  • LIC Apprentice Jobs
  • अपरेंटिस भर्ती
  • LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड
  • LIC HFL
  • अप्रेंटिसशिप
  • NATS पोर्टल