ITI पास युवाओं के लिए मध्यप्रदेश में अप्रेंटिस बनने का मौका, 29 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 20 नवंबर तक करें आवेदन

Manya Jain | Sootr Creatives | Nov 01, 2026, 23:50 IST
मध्यप्रदेश में ITI पास युवाओं के लिए 29 पदों पर भर्ती निकली है। हर महीने 9,600 रुपए का स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2026 है।
MPPGCL ITI Apprentice Recruitment 2026: Madhya Pradesh Power Generating Company Limited has announced 29 apprentice vacancies. Eligible ITI candidates can apply online by November 20, 2026.
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ITI पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 29 पद भरे जाएंगे। इनमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, मोटर मैकेनिक और COPA के पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए केवल मध्यप्रदेश के स्थायी निवासी आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में ITI की डिग्री होना जरूरी है। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 9 हजार 600 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग एक साल की होगी। इच्छुक उम्मीदवार 20 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन ITI में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।



29 पदों पर होगी भर्ती

MPPGCL ने अनूपपुर जिले के अमरकंटक थर्मल पावर स्टेशन, चचाई के लिए यह भर्ती निकाली है। इसमें 6 अलग-अलग ट्रेड के पद शामिल हैं।



पद का नाम

पदों की संख्या

फिटर8
टर्नर3
वेल्डर3
मोटर मैकेनिक3
इलेक्ट्रीशियन10
COPA2
कुल पद29

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का संबंधित ट्रेड में ITI पास होना जरूरी है। सभी पदों के लिए ITI की योग्यता मांगी गई है।



इसके अलावा कुछ जरूरी शर्तें भी रखी गई हैं।



  • उम्मीदवार मध्यप्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
  • सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 25 साल रखी गई है।
  • SC, ST और OBC नॉन-क्रीमीलेयर उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी।
  • दिव्यांग उम्मीदवारों को उम्र में 10 साल की छूट मिलेगी।

अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी और जबलपुर जिले के रहने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।



कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 9 हजार 600 रुपए मिलेंगे। यह भर्ती एक साल की अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए है। ध्यान रखें कि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद कंपनी में स्थायी नौकरी मिलने की गारंटी नहीं है।



कौन आवेदन नहीं कर सकता?

ऐसे उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते, जो पहले किसी संस्थान में अप्रेंटिस के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। ऐसे उम्मीदवार भी पात्र नहीं होंगे, जिन्होंने पहले अप्रेंटिस ट्रेनिंग की है या एक साल से ज्यादा काम किया है।



कैसे होगा सिलेक्शन?

उम्मीदवारों का चयन उनकी ITI की मार्कशीट में मिले कुल अंकों के आधार पर होगा। सबसे पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उनके ITI के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। ITI में मिले कुल प्रतिशत के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।



इस भर्ती में अलग से लिखित परीक्षा का उल्लेख नहीं किया गया है।



आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ये डॉक्यूमेंट तैयार रखें।



  • ITI का प्रमाण पत्र और मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • बैंक खाते की जानकारी

चयनित उम्मीदवारों के पास कम से कम एक लाख रुपए का दुर्घटना बीमा होना भी जरूरी है।



MPPGCL अप्रेंटिसशिप के लिए कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।



  1. सबसे पहले Apprenticeship India की वेबसाइट पर जाएं।
  2. यहां Register As Candidate विकल्प चुनें।
  3. अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क से जुड़ी जानकारी भरें।
  4. फोटो, जन्मतिथि का प्रमाण और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  5. इसके बाद Establishment में Amarkantak Thermal Power Station, Chachai, District Anuppur सर्च करें।
  6. अपनी ITI योग्यता के अनुसार संबंधित ट्रेड चुनें।
  7. आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 21 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2026 है। इसलिए उम्मीदवार समय रहते अपना फॉर्म भर दें।



जरूरी लिंक

Tags:
  • मध्यप्रदेश में अप्रेंटिस बनने का मौका
  • मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी
  • सरकारी नौकरी
  • MPPGCL
  • मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड
  • MPPGCL अप्रेंटिसशिप