MCL Vacancy 2026: 667 पदों पर बंपर भर्ती, 51 हजार से ज्यादा सैलरी

Manya Jain | Feb 25, 2026, 15:46 IST
mahanadi coal fields vacancy 2026 sarkari naukri-alert
महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने माइनिंग सिरदार और टेक्नीशियन सहित 667 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में उम्मीदवार 06 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कोल इंडिया लिमिटेड की कंपनी महानदी कोलफील्ड्स ने नई भर्ती निकाली है। कोयला मंत्रालय के तहत कुल 667 पदों पर वैकेंसी आई है। इसमें माइनिंग सिरदार और जूनियर ओवरमैन के पद शामिल हैं। सर्वेयर और अन्य तकनीकी पदों के लिए भी भर्ती (Latest Sarkari Naukri) होगी।



अगर आपके पास माइनिंग इंजीनियरिंग की डिग्री है, तो जरूर भरें। डिप्लोमा धारक युवा भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह सरकारी नौकरी (govt jobs 2026) पाने का सुनहरा मौका है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू होने वाली है।



पदों की जानकारी

  • माइनिंग सिरदार (Mining Sirdar): 448 पद (सैलरी: 47 हजार 330.25)
  • जूनियर ओवरमैन (Jr. Overman): 192 पद (सैलरी: 47 हजार 330.25)
  • सर्वेयर (Surveyor): 24 पद (सैलरी: 51 हजार 103)
  • ट्रांसलेटर और टेक्नीशियन (पैथोलॉजी): 03 पद (बैकलॉग)

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।



  • योग्यता: माइनिंग इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या डिग्री।
  • अनिवार्य प्रमाण पत्र: DGMS द्वारा जारी वैध ओवरमैन/सिरदार सक्षमता प्रमाण पत्र (Un-Restricted), वैध गैस टेस्टिंग और फर्स्ट एड सर्टिफिकेट।

2. सर्वेयर (Surveyor)

  • योग्यता: 10+2 या माइनिंग/माइन सर्वेइंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री।
  • प्रमाण पत्र: DGMS द्वारा जारी वैध सर्वे सर्टिफिकेट ऑफ कॉम्पिटेंसी।

3. आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम: 18 वर्ष।
  • अधिकतम: 30 वर्ष (सामान्य/EWS के लिए)।
  • छूट: OBC-NCL को 3 वर्ष, SC/ST को 5 वर्ष और विभागीय उम्मीदवारों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।

चयन प्रक्रिया: बिना इंटरव्यू के सीधी भर्ती

MCL भर्ती 2026 की सबसे बड़ी खूबी इसका आसान चयन तरीका है। इसमें अब कोई भी पर्सनल इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। आपकी नौकरी का फैसला केवल कंप्यूटर आधारित परीक्षा से होगा।



आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार 16 मार्च 2026 (सुबह 10 बजे) से 06 अप्रैल 2026 (रात 11:50 बजे) तक



  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले mahanadicoal.in पर क्लिक करें।
  2. पंजीकरण (Registration): 'Careers' सेक्शन में जाकर 'Recruitment' पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरकर यूजर आईडी प्राप्त करें।
  3. डॉक्यूमेंट अपलोड करें: फोटो, हस्ताक्षर और अपने वैधानिक प्रमाण पत्रों (DGMS Certificates) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  4. शुल्क भुगतान (Application Fee): सामान्य/OBC/EWS उम्मीदवार 1 हजार 180 (GST सहित) का भुगतान ऑनलाइन करें। SC/ST/महिला/विभागीय उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।
  5. प्रिंटआउट: फॉर्म सबमिट करने के बाद भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर लें।

ये भी पढ़ें...



असम पंचायत विभाग में बंपर भर्ती, 1508 पदों पर ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा मौका



CG Mandi Nirikshak Vacancy: छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड में 200 पदों पर भर्ती



ग्रेजुएट और डिप्लोमा अपरेंटिस के लिए TGTRANSCO Vacancy 2026



ESIC Indore Vacancy में 101 पदों पर सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • कोल इंडिया लिमिटेड
  • कोल इंडिया
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026