शिक्षक भर्ती: न एग्जाम, न फॉर्म की झंझट, बस इंटरव्यू दें और पाएं नौकरी
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जिले के पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है।
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के, सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 2 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जनपद पंचायत आयुक्त सभागार, मनेंद्रगढ़ में इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
16 पदों पर सीधी भर्ती और पात्रता
कलेक्टर कार्यालय (आदिवासी विकास) से मिली जानकारी के मुताबिक, शिक्षक भर्ती के कुल 16 पदों पर नियुक्ति की जानी है। यह भर्ती राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति के दिशा-निर्देशों के तहत होगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 35 साल के बीच निर्धारित की गई है।
इंटरव्यू की प्रक्रिया और जरूरी डॉक्यूमेंट
डॉक्यूमेंट 2 अप्रैल को आयोजित होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ निर्धारित प्रारूप में भरा हुआ आवेदन पत्र, सभी एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स की ओरिजनल और उनकी सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकोपी लेकर पहुंचना जरूरी है।
इन विषयों और स्कूलों के लिए होगी नियुक्ति
भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पीजीटी (PGT) स्तर के कई विषयों जैसे जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, इतिहास, भूगोल, गणित, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस और सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों का चयन होगा।
ये नियुक्तियां पोड़ीडीह (खड़गवां) और जमथान (भरतपुर) स्थित पीएम श्री एकलव्य विद्यालयों (शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय) में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के अध्यापन के लिए की जाएंगी।
अतिथि शिक्षकों का आंदोलन और मांगें
एक ओर जहां नई भर्तियां हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के पुराने प्रांतीय अतिथि शिक्षक नियमितीकरण की मांग को लेकर मोबिलीज्ड हैं। रविवार को दुर्ग में भारी संख्या में शिक्षकों ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास का घेराव किया।
सरगुजा और कांकेर सहित कई जिलों से आए इन शिक्षकों का आरोप है कि वे वर्षों से नियमित शिक्षकों के समान कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक न तो स्थायी नौकरी मिली है और न ही सम्मानजनक वेतन।
ये खबरें भी पढ़ें...
31 आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन जारी, ये है लास्ट डेट
SECL में 1600 पदों पर भर्ती शुरू, ये है लास्ट डेट, जानें कैसे करना है आवेदन
डिप्लोमा होल्डर्स के लिए शानदार चांस, SECL Recruitment 2025 की नोटिफिकेशन जारी, करें आवेदन
CG Job News: महिलाओं के लिए 300 पदों पर निकली भर्ती, प्लेसमेंट कैंप के लिए कर लें तैयारी