MECON Vacancy 2026: इंजीनियर से लेकर एचआर तक के लिए 103 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | Apr 30, 2026, 14:51 IST
MECON Vacancy 2026
भारत सरकार की कंपनी मेकॉन लिमिटेड ने 103 पदों पर भर्ती निकाली है। सिविल, मैकेनिकल और एचआर जैसे विभागों में अनुभवी लोगों के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी का सुनहरा मौका है।

Latest Sarkari Naukri. भारत सरकार की कंपनी मेकॉन लिमिटेड ने नई भर्ती निकाली है। यह मिनिस्ट्री ऑफ़ स्टील के अधीन काम करती है। अनुभवी लोगों के लिए नौकरी पाने का यह बड़ा मौका है।



सिविल और मैकेनिकल जैसे कई विषयों में पद खाली हैं। इलेक्ट्रिकल और माइनिंग के पेशेवर भी आवेदन कर सकते हैं। एचआर और फाइनेंस विभाग के लिए भी भर्तियां (govt jobs 2026) निकली हैं। कुल 103 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।



पीएसयू में काम करने का आपका सपना अब पूरा होगा। मेकॉन लिमिटेड की वेबसाइट https://www.meconlimited.co.in/ पर जाकर पूरी जानकारी जरूर देखें।



जरूरी डेट्स

कार्यक्रम (Event)तारीख (Date)
विज्ञापन की तारीख23.03.2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख27.04.2026
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख11.05.2026
वॉक-इन-इंटरव्यू की तारीखमेकॉन की वेबसाइट पर अधिसूचित की जाएगी

इन पदों पर मिलेगी इतनी सैलरी

  • अडिशनल इंजीनियर (Addl. Engineer): 67 हजार 860 प्रति माह
  • इंजीनियर (Safety): 78 हजार 390 रुपए प्रति माह
  • डिप्टी इंजीनियर (Dy. Engineer): 54 हजार 990 रुपए प्रति माह
  • असिस्टेंट इंजीनियर (Asst. Engineer): 43 हजार 880 से 45 हजार रुपए प्रति माह
  • फाइनेंस/एचआर/एडमिन पद: 45 हजार से 67 हजार 860 प्रति माह (पद के अनुसार)

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  1. इंजीनियरिंग पद: संबंधित विषय (Civil, Mechanical, Electrical, etc.) में B.E/B.Tech की डिग्री।
  2. प्रशासनिक पद (HR/Finance): संबंधित क्षेत्र में PG डिग्री/डिप्लोमा, MBA, CA या CMA।
  3. कार्य अनुभव (Experience): न्यूनतम 2 से 16 साल का अनुभव (Post Qualification Experience) अनिवार्य है।

आयु सीमा और छूट

सामान्य (UR) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 साल निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार निम्नलिखित छूट प्रदान की जाएगी:



  • OBC (NCL): 3 साल
  • SC/ST: 5 साल
  • PwD (दिव्यांग): 10 से 15 साल (श्रेणी के अनुसार)

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 500 रुपए (नॉन-रिफंडेबल)
  • एससी/एसटी/दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिक: कोई शुल्क नहीं (Exempted)

सिलेक्शन प्रक्रिया

मेकॉन लिमिटेड भर्ती 2026 (MECON Limited Selection Process) के लिए सिलेक्शन वॉक-इन-इंटरव्यू (Walk-In-Interview) के माध्यम से किया जाएगा। इंटरव्यू दिल्ली, रांची, कोलकाता और बेंगलुरु में आयोजित किए जा सकते हैं। आखिरी सिलेक्शन इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस के आधार पर होगा।



ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • मेकॉन की आधिकारिक वेबसाइट www.meconlimited.co.in पर जाएं।
  • 'Careers' सेक्शन में जाकर 'Apply Online' पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी भरें और मांगे गए डाक्यूमेंट (जैसे आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।

Apply Online: Click here



Official Notification PDF: Click here



Official Website: Click here



ये खबरें भी पढ़ें...



UPCISB Recruitment 2026: क्लर्क, जूनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के 2085 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन



PCMC Recruitment 2026: ITI पास युवाओं के लिए 407 पदों पर निकली भर्ती



क्या आप भी करते हैं Axis Bank में काम, तो ये खबर पढ़कर लग सकता है झटका



ITBP में असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए आवेदन शुरू, बिना देरी किए ऐसे भरें फॉर्म



Tags:
  • भारत सरकार
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026