लगने जा रहा है रोजगार मेला, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, इतनी मिलेगी सैलरी

Manya Jain | Feb 09, 2025, 08:05 IST
mp rojgar mela
इस रोजगार मेले में कई बड़ी कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। आज हम आपको इस रोजगार मेले की पूरी जानकारी देंगे।

MP Rojgaar Mela: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं तो भोपाल रोजगार मेला 2025 आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी कंपनियां भाग ले रही हैं, जो आपकी योग्यता और कौशल के अनुसार आपको रोजगार उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं। कंपनियां विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। आज हम आपको इस रोजगार मेले की पूरी जानकारी देंगे।



ये कंपनियां लेंगी भाग

  • एसबीआई लाइफ
  • आईसीआईसीआई किनारा
  • एक्सिस बैंक
  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान
  • इसाफा
  • एडलवाइज
  • एक्सिस मैक्स
  • कॉर्पोरेट कार्यवाहियां
  • एलआईसी
  • प्लैनेटस्पार्क
  • प्रश्न
  • टेक्नोटास्क
  • त्वरक
  • अपार्ट
  • एचएलबीएसएस
  • सिद्धात्मा टेक्नोलॉजीज
  • और कई अन्य कंपनियां

ये भी पढ़ें...



सरकारी नौकरी का अच्छा मौका, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में भर्ती, इस दिन से करें आवेदन



क्या है एजुकेशन क्वालिफिकेशन

इस जॉब फेयर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को 12वीं कक्षा, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए। इसके अलावा, कंप्यूटर ज्ञान और कार्य अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।



एज लिमिट

  • 18 साल से 40 साल तक

ये भी पढ़ें...



MP Recruitment 2025 : MP में सरकारी नौकरी का मौका, 40 हजार तक मिलेगी सैलरी



कितनी मिलेगी सैलरी

जॉब फेयर में चयनित अभ्यर्थियों को 8,000 रुपये से लेकर 29,700 रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है, जो कंपनी और पद के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।



ये भी पढ़ें...



सरकारी नौकरी का अच्छा मौका, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में भर्ती, इस दिन से करें आवेदन



जरूरी डाक्यूमेंट्स

नौकरी मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स साथ लाने होंगे:



  • लेटेस्ट बायोडेटा (रिज्यूम)
  • शैक्षिक प्रमाणपत्र (12वीं/डिप्लोमा/डिग्री)
  • पहचान प्रमाण (आधार कार्ड/पैन कार्ड)
  • पासपोर्ट आकार का फोटो
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)

रोजगार मेले की तारीख और समय

  • इंटरव्यू डेट: 10 फरवरी 2025
  • समय: सुबह 8:30 से शाम 8:00 बजे तक
  • स्थान: जिला रोजगार कार्यालय, भोपाल (मध्य प्रदेश)
  • युवा संगम - मेगा ओपन जॉब फेयर

ये भी पढ़ें...



Supreme Court Vacancy : सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का गोल्डन चांस, जल्द करें अप्लाई



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश समाचार
  • रोजगार मेला
  • मध्य प्रदेश में रोजगार मेला
  • भोपाल रोजगार मेला
  • JOBS 2025
  • MP Government Jobs 2025