एमएससी छात्रों के लिए MP COST Vacancy, 11-12 मार्च को इंटरव्यू

Manya Jain | Mar 05, 2026, 23:22 IST
mp-cost-vacancy-2026-vacancy-details-walk-in-interview
मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद में एनालिस्ट और रिसर्च एसोसिएट के 9 पदों पर भर्ती निकली है। सिलेक्शन के लिए 11 और 12 मार्च को इंटरव्यू होंगे।

मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ने साल 2026 की भर्ती निकाली है। अगर आप विज्ञान या खेती के क्षेत्र में माहिर हैं तो गौर करें। सूचना प्रौद्योगिकी के जानकारों के लिए भी यह एक बहुत मौका है। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी (Latest Sarkari Naukri) पाने का यह आपके पास सुनहरा मौका है। इसके जरिए एनालिस्ट और रिसर्च एसोसिएट के कुल नौ पद भरे जाएंगे। इस भर्ती में 11 और 12 मार्च को इंटरव्यू होंगे। भर्ती की पूरी जानकारी के लिए खबर को आखिर तक पढ़ें।



पदों की जानकारी

पद का नाम (Post Name)पदों की संख्या (No. of Posts)मासिक वेतन (Salary per Month)
Yield Analyst (यील्ड एनालिस्ट)01 70 हजार रुपए
Junior Analyst - Thematic (जूनियर एनालिस्ट - थीमेटिक)04 35 हजार रुपए
Junior Analyst - Python (जूनियर एनालिस्ट - पायथन)01 35 हजार रुपए
Project Fellow (प्रोजेक्ट फेलो)02 40 हजार रुपए
Research Associate-I (रिसर्च एसोसिएट-I)01 25 हजार रुपए

एलिजिबिलिटी

1. वैज्ञानिक और तकनीकी पद (Technical Posts)



  • Yield Analyst: रिमोट सेंसिंग और GIS, जियो-इंफॉर्मेटिक्स, जियोलॉजी में M.Sc./M.Tech या कृषि विज्ञान (एग्रोनॉमी, मृदा विज्ञान) में M.Sc.।
  • Junior Analyst (Thematic): रिमोट सेंसिंग और GIS/जियो-इंफॉर्मेटिक्स में M.Sc. या कृषि विज्ञान के विभिन्न विषयों में प्रथम श्रेणी डिग्री।
  • Project Fellow: रिमोट सेंसिंग और GIS या जियोलॉजी में M.Sc./M.Sc. Tech।

2. आईटी और प्रोग्रामिंग पद (IT and Programming Posts)



  • Junior Analyst (Python Programmer): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में MCA या BE/B.Tech की डिग्री अनिवार्य है।

वॉक-इन-इंटरव्यू का शेड्यूल

साक्षात्कार का आयोजन विज्ञान भवन, नेहरू नगर, भोपाल में किया जाएगा। पद के अनुसार तिथियां नीचे दी गई हैं:



पद (Post)तिथि (Date)समय (Time)
यील्ड एनालिस्ट11/03/2026सुबह 09:00 - 10:00
जूनियर एनालिस्ट (थीमेटिक)11/03/2026सुबह 10:00 - 11:00
जूनियर एनालिस्ट (पायथन)12/03/2026सुबह 09:00 - 10:00
प्रोजेक्ट फेलो12/03/2026सुबह 10:00 - 11:00
रिसर्च एसोसिएट-I12/03/2026सुबह 11:00 - 12:00

आवेदन कैसे करें?

  1. फॉर्म भरें: आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फार्म डाउनलोड करें और उसे पूरी तरह भरें।
  2. डाक्यूमेंट्स तैयार करें: अपनी आयु, योग्यता और अनुभव से संबंधित मूल प्रमाण फार्म (Original Certificates) और उनकी स्व-सत्यापित प्रतियों (Self-verified copies) का एक सेट तैयार रखें।
  3. फोटोग्राफ: एक रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो आवेदन फार्म पर चिपकाएं।
  4. साक्षात्कार स्थल पर पहुंचें: नियत समय और तिथि पर विज्ञान भवन, नेहरू नगर, भोपाल स्थित कार्यालय में उपस्थित हों।

संपर्क जानकारी



  • पता: M.P. Council Of Science & Technology, Vigyan Bhawan, Science Hills, Nehru Nagar, Bhopal-462003
  • फोन: 0755-2433151

Notification PDF



Advertisement PDF



Application Form



ये भी पढ़ें...



MPSC Mains 2025: ग्रुप-A और B के 139 पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन



10वीं पास के लिए रेलवे ग्रुप डी में 22 हजार पदों पर भर्ती, आवेदन तारीख बढ़ी



31 आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ये है लास्ट डेट



UPSSSC Pharmacist Bharti: 560 पदों पर सरकारी नौकरी, जानें योग्यता



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026