MP KVIC Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 04, 2026, 11:11 IST
एमपी खादी ग्रामोद्योग में कई पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग (MP KVIC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत यंग प्रोफेशनल के कुल 10 खाली पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार 24 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन होने पर हर महीने 25 हजार से 30 हजार रुपए तक का वेतन दिया जाएगा। आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी नीचे दी गई है।
कुल पदों की जानकारी
- यंग प्रोफेशनल (ऑडिट) – 1 पद
- यंग प्रोफेशनल (लीगल) – 4 पद
- यंग प्रोफेशनल (मार्केटिंग) – 1 पद
- यंग प्रोफेशनल (अकाउंट्स) – 1 पद
- यंग प्रोफेशनल (एडमिन) – 1 पद
- यंग प्रोफेशनल (खादी) – 1 पद
एलिजीबिलिटी क्राइटेरिया और आयु सीमा
इस गवर्नमेंट जॉब में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निर्धारित योग्यता होना आवश्यक है:
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (Post Graduate Degree) होनी चाहिए। पद के अनुसार योग्यता की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
- आयु सीमा: इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 सालऔर अधिकतम आयु 27 सालतय की गई है।
सैलरी और आवेदन शुल्क
- वेतन (Salary): इस वैकेंसी में चयन होने के बाद उम्मीदवारों को 25,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये प्रति माह (PM) तक का वेतन प्राप्त होगा।
- आवेदन शुल्क (Fees): मध्य प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग भर्ती 2026 में विभाग द्वारा उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। यानी आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।
चयन प्रक्रिया और आवेदन
- चयन प्रक्रिया (Selection Process): इस गवर्नमेंट जॉब में कर्मचारियों की चयन प्रक्रिया एक व्यवस्थित चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उसके बाद इंटरव्यू (Interview) के लिए बुलाया जाएगा। ध्यान रखें कि इंटरव्यू में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का TA/DA नहीं दिया जाएगा।
- विज्ञापन जारी होने की तारीख: 24 सितंबर 2026
- ऑनलाइन फॉर्म शुरू होने की तारीख: 25 सितंबर 2026
- फॉर्म भरने की आखिरी तारीख: 24 अक्टूबर 2026
- विज्ञापन जारी होने की तारीख: 24 सितंबर 2026
- ऑनलाइन फॉर्म शुरू होने की तारीख: 25 सितंबर 2026
- फॉर्म भरने की आखिरी तारीख: 24 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पोर्टल पर जाएं।
- फॉर्म भरते समय अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को ध्यान से अपलोड करें।
- रिक्रूटमेंट फॉर्म से जुड़े स्कैन किए गए दस्तावेज, जैसे फोटो, सिग्नेचर और आईडी प्रूफ सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने से पहले, सभी कॉलम को ध्यान से चेक कर लें ताकि कोई गलती न हो।
नोटिफिकेशन की तारीख – 24/09/2026
फॉर्म शुरू होने की तारीख – 25/09/2026
फॉर्म भरने की आखिरी तारीख – 24/10/2026
जरूरी लिंक्स
FAQ
- MP KVIC में यंग प्रोफेशनल पदों के लिए कुल कितने पद हैं?
कुल यंग प्रोफेशनल पदों की संख्या 8 है। इनमें 1 ऑडिट, 4 लीगल, 1 मार्केटिंग, 1 अकाउंट्स, 1 एडमिन और 1 खादी पद शामिल हैं। - MP KVIC गवर्नमेंट जॉब के लिए आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 21 से 27 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। - MP KVIC की चयन प्रक्रिया में क्या शामिल है?
चयन प्रक्रिया में पहले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा। ध्यान रखें कि इंटरव्यू के लिए कोई भी TA/DA नहीं दिया जाएगा।