JNV Bhopal Vacancy: नवोदय विद्यालय भोपाल में बंपर भर्ती: बिना परीक्षा टीचर बनने का मौका
Latest Sarkari Naukri.जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV), भोपाल संभाग ने सरकारी नौकरीभर्ती निकाली है। भोपाल संभाग के कई स्कूलों में शिक्षकों की जरूरत है। पीजीटी, टीजीटी, स्टाफ नर्स, लाइब्रेरियन के 100पदों पर नियुक्तियां होंगी।
क्रिएटिव टीचर्स और स्टाफ नर्स के पद भी भरे जाएंगे। केंद्र सरकार के स्कूलों में काम करने का यह बड़ा मौका है। शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवा इसे न छोड़ें। इस भर्ती की सबसे अच्छी बात इसकी कोई फीस नहीं है।
आवेदन करने के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा। चयन के लिए केवल वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा। आवेदन 30 अप्रैल 2026 तक चलेंगे, और इंटरव्यू 20 मई 2026 को होंगे।
पदों की जानकारी
1. पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT)
हिंदी,अंग्रेजी,गणित,भौतिकी,रसायन विज्ञान,जीव विज्ञान,कंप्यूटर साइंस,इतिहास,भूगोल,अर्थशास्त्र और वाणिज्य।
2. ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT)
हिंदी,अंग्रेजी,गणित,विज्ञान,सामाजिक विज्ञान,उड़िया और कंप्यूटर साइंस। इसके अलावा शारीरिक शिक्षा (Physical Education),संगीत (Music),कला (Art) और लाइब्रेरियन (Librarian) के पद भी शामिल हैं।
3. स्टाफ नर्स (Staff Nurse)
नर्सिंग क्षेत्र में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए स्टाफ नर्स के पदों पर भी भर्ती की जाएगी।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- PGT (विषय शिक्षक):संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (Post Graduate) + बी.एड (B.Ed)।
- TGT (विषय शिक्षक):संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक (Graduate) + बी.एड + सीटेट पेपर-II (CTET Paper-II) उत्तीर्ण।
- स्टाफ नर्स:बी.एससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) + नर्सिंग काउंसिल पंजीकरण + 6 महीने का अनुभव।
- लाइब्रेरियन:लाइब्रेरी साइंस में स्नातक (B.Lib) + कंप्यूटर का ज्ञान।
आयु सीमा (Age Limit - 01/07/2026 तक)
- शिक्षक पद के लिए:न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 50 साल। (NVS सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए अधिकतम आयु 65 साल है)।
- स्टाफ नर्स के लिए:अधिकतम आयु 35 साल।
सैलरी
| पद का नाम | सामान्य स्टेशन (Normal) | कठिन स्टेशन (Hard Station) |
|---|---|---|
| PGTs | 35 हजार 750/- हर महीने | 42 हजार 250/- हर महीने |
| TGTs / क्रिएटिव टीचर्स | 34 हजार 125/- हर महीने | 40 हजार 625/- हर महीने |
| स्टाफ नर्स | 34 हजार 125/- हर महीने | 40 हजार 625/- हर महीने |
चयन प्रक्रिया और इंटरव्यू की जानकारी
इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन प्रक्रिया पूरी तरह सेवॉक-इन इंटरव्यू (Walk-in Interview)पर आधारित होगी।
- इंटरव्यू की तिथि:20 मई 2026
- इंटरव्यू का समय:सुबह 11:30 बजे
- नोट:इंटरव्यू के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों (Original Documents) के साथ उपस्थित होना होगा।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- नवोदय विद्यालय भोपाल संभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर 'Recruitment' या 'Vacancies' लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र (Application Form) में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- आवश्यक डाक्यूमेंट्स जैसे फोटो,हस्ताक्षर,आईडी प्रूफ और योग्यता प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी कॉलम की सावधानीपूर्वक जांच करें।
- चूंकि इसमें कोई आवेदन शुल्क नहीं है,इसलिए सीधे फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।
जरूरी डेट्स
- आवेदन प्रारंभ: 18 अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026
- इंटरव्यू की तिथि: 20 मई 2026
ये भी पढ़ें...
MP Board Results 2026: शिक्षकों की कमी ने बिगाड़ा छात्रों का रिजल्ट, जानें कैसे
BPCL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग युवाओं के लिए 250 पदों पर वैकेंसी, 1 लाख तक सैलरी
29 अप्रैल को बड़ा रोजगार मेला; 706 पदों पर होगी सीधी भर्ती, ये दस्तावेज रखें तैयार
Meta में बड़ी छंटनी, 16 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, जानें क्या है वजह?