एमपी रोजगार मेला: ग्वालियर, मुरैना सहित 5 जिलों में 1890 पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स
मध्य प्रदेश के आकांक्षी युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य के कुछ जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन होने जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्राइवेट कंपनियों में नौकरी (Latest Sarkari Naukri) दिलाना है। अगर आप 10वीं पास या ग्रेजुएट हैं, तो यह मौका आपके लिए है। ग्वालियर और मुरैना जैसे जिलों में यह मेले लग रहे हैं। गुना, बड़वानी और शिवपुरी के युवा भी इसमें शामिल हो सकते हैं। कुल 1890 पदों पर सीधी भर्ती (govt jobs 2026) की योजना बनाई गई है। अपनी योग्यता के अनुसार आप अच्छी कंपनी चुन सकते हैं। रोजगार कार्यालयों के माध्यम से यह सुनहरा मौका मिल रहा है।
एमपी रोजगार मेला 2026: जिलावार पदों की जानकारी
मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदों का आवंटन वहां की मांग के आधार पर किया गया है। सबसे अधिक भर्तियां ग्वालियर और मुरैना जिले में होनी हैं। आप रोजगार मेले की जगह और तारीख देख सकते हैं।
| जिला (District) | कुल पद (Total Posts) | मेले की तारीख (Date) |
| मुरैना (Morena) | 590 | 22/03/2026 |
| ग्वालियर (Gwalior) | 865 | 24/03/2026 |
| बड़वानी (Barwani) | 85 | 24/03/2026 |
| गुना (Guna) | 250 | 25/03/2026 |
| शिवपुरी (Shivpuri) | 100 | 25/03/2026 |
| कुल | 1890 | - |
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
मध्य प्रदेश रोजगार मेला 2026 की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें अलग-अलग स्तर की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
- शैक्षणिक योग्यता (Education): उम्मीदवार का 10वीं, 12वीं, आईटीआई (ITI), डिप्लोमा या किसी भी विषय में स्नातक (Degree) होना अनिवार्य है।
- आयु सीमा (Age Limit): इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
- दस्तावेज (Documents): इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को अपना अपडेटेड बायोडाटा (Resume/CV), आधार कार्ड, शैक्षणिक अंकसूचियां (Marksheets) और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया: वॉक-इन-इंटरव्यू
इस रोजगार मेले में चयन की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। यहां किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू (Walk-in-Interview) के माध्यम से होगा।
निजी कंपनियां मेले में अपने स्टॉल लगाने जा रही हैं। उम्मीदवार सीधे कंपनी के एचआर से बात कर सकते हैं। इंटरव्यू में आपके तकनीकी ज्ञान की पूरी जांच होगी। आपके बात करने के तरीके और जोश को परखा जाएगा। काबिल उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर मिल जाएगा।
आवेदन कैसे करें और मेले में कैसे शामिल हों?
- जिला रोजगार कार्यालय संपर्क: अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी जिला रोजगार कार्यालय (District Employment Office) से संपर्क करें।
- डाक्यूमेंट तैयार रखें: अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के कम से कम दो सेट फोटोकॉपी और बायोडाटा तैयार कर लें।
- निर्धारित समय पर पहुंचें: जिस जिले में मेला आयोजित हो रहा है, वहां सुबह 10:00 बजे तक पहुंचने का प्रयास करें ताकि आप अधिक से अधिक कंपनियों के इंटरव्यू दे सकें।
- पंजीकरण: मेले के स्थल पर पहुंचकर सबसे पहले अपना पंजीकरण (Registration) करवाएं।
रोजगार मेले के लाभ
- एक ही छत के नीचे कई कंपनियां: उम्मीदवारों को अलग-अलग शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ती, कई कंपनियां एक ही जगह उपलब्ध होती हैं।
- तत्काल रोजगार: सरकारी नौकरी आवेदन (Govt job application) की लंबी प्रतीक्षा के बजाय, यहां निजी क्षेत्र में तुरंत नौकरी मिलने की संभावना होती है।
- करियर गाइडेंस: मेले में विशेषज्ञ करियर काउंसलिंग भी प्रदान करते हैं, जो युवाओं को सही दिशा चुनने में मदद करती है।
ये भी पढ़ें...
IAS और IFS में क्या है फर्क? जानें किसके पास हैं ज्यादा अधिकार
HVF Apprentice Vacancy में इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा धमाका, CSMC Vacancy 2026 में करें आवेदन
SECL में 1600 पदों पर भर्ती शुरू, ये है लास्ट डेट, जानें कैसे करना है आवेदन