MP Sarkari Naukri : MP में अफसर बनने का मौका, इस तारीख तक करें आवेदन

Manya Jain | Mar 30, 2025, 15:23 IST
mp sarkari naukri
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने MPPSC FSO भर्ती 2025 की घोषणा की है। योग्य उम्मीदवार खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) के 120 पदों के लिए 27 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

MP Sarkari Naukri : अगर आप मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ने 2025 में Food Safety Officer (FSO) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है, जो सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं। इस भर्ती के तहत कुल 120 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। हम आपको इस भर्ती के बारे में सभी जानकारी देंगे। इस भर्ती में आप 27 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।



पद

Food Safety Officer (FSO)



ये खबर भी पढ़ें...Bank of Baroda Recruitment : सरकारी बैंक में नौकरी का मौका, 15 अप्रैल तक करें आवेदन



योग्यता

Food Safety Officer (FSO) पद के लिए उम्मीदवार को Veterinary Science (पशु चिकित्सा विज्ञान) में स्नातक होना चाहिए। यह डिग्री भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से होनी चाहिए।



सैलरी

MPPSC FSO की भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 36 हजार 200 रुपए से 1 लाख 14 हजार 800 रुपए तक का वेतन मिलेगा।



आवेदन शुल्क

जनरल और EWS उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए और OBC/SC/ST/PWD उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए शुल्क निर्धारित है।



ये खबर भी पढ़ें...Rajasthan Recruitment 2025 : नौकरी की तलाश में हैं आप, तो इस भर्ती में करें आवेदन



आयु सीमा

सामान्य और अनारक्षित श्रेणी के लिए अधिकतम आयु 40 साल है। EWS, SC, ST और OBC उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 45 साल है। महिलाओं और सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी अधिकतम आयु 45 साल है।



चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।



ये खबर भी पढ़ें...NCB Recruitment 2025 : नारकोटिक्स डिपार्टमेंट में नौकरी, MP का ये शहर भी शामिल



आवेदन कैसे करें

  • नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फॉर्म भरते समय सभी दस्तावेज सावधानीपूर्वक अपलोड करें।
  • भर्ती फॉर्म से संबंधित स्कैन किए गए दस्तावेज जैसे फोटो, साइन, आईडी प्रूफ आदि अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी कॉलमों को ध्यान से जांच लें।
  • उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • यदि आपने फॉर्म में शुल्क का भुगतान नहीं किया है तो आपका फॉर्म जमा नहीं किया जाएगा।

Official Website Of MPPSC FSO Recruitment



PDF Of MPPSC FSO Notification 2025



Apply Online For MPPSC FSO Recruitment



thesootr links

Tags:
  • sarkari naukri
  • govt jobs
  • sarkari naukri in mp
  • madhya pradesh sarkari naukri
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025