MPESB ने टीचर के पदों पर निकाली वैकेंसी, जानें परीक्षा की तिथि
शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिएखुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)की ओर से शिक्षकों के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुकी है।इच्छुक अभ्यर्थी एमपीईएसबी (MPESB) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ये फॉर्म 28 जनवरी2025 से शुरू होकर 11 फरवरी2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। बता दें कि,इस परीक्षा की संभावित तिथि20 मार्च,2025 रखी गई है।
इन पदों पर होगी नियुक्ती
प्राथमिक शिक्षक (primary teacher)
- विषय-खेल,संगीत गायन-वादनऔरनृत्य
माध्यमिक शिक्षक (secondary teacher)
- विषय-खेल,संगीत-गायन-वादन
- इसमें आदिवासी कार्य विभाग के तहत प्राइमरीऔर सेकेंडरी शिक्षक पद भी शामिल हैं।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य श्रेणी - 500रुपए
- SC/ST/OBC/EWS/PWD(केवलमध्य प्रदेश के रहने वाले)- 250 रुपए
आवेदन प्रक्रिया:
अप्लाई करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.https://esb.mp.gov.in/e_default.html पर जाकर एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद अपना आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि, आवेदन फॉर्म 28 जनवरी2025 से 11 फरवरी 2025 तक रहेगी। वहीं, इस फॉर्म में करेक्शन की प्रक्रिया 28 जनवरी, 2025 से लेकर 16 फरवरी, 2025 तक स्वीकार की जाएगी। इसी टाइम ड्यूरेशन में उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में हुई गलती को ठीक करना होगा,क्योंकि लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक