MPPGCL Recruitment 2024 : भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां करें अप्लाई
Ravi Singh | Aug 08, 2024, 20:38 IST
Government Job
मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड में कार्यालय के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने अप्रेंटिस भर्ती को लिए नोटिफिकेशन कर दिया है। भर्ती फिटर समेत 95 पदों पर की जाएगी।
MPPGCL Recruitment 2024 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड में कार्यालय के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने अप्रेंटिस भर्ती को लिए नोटिफिकेशन कर दिया है। भर्ती फिटर समेत 95 पदों पर की जाएगी। कैंडिडेट MPPGCL ऑफिशियल वेबसाइट www.mppgcl.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
पदों का विवरण
- फिटर
- इलेक्ट्रीशियन
- टर्नर
- वेल्डर
- इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
- कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिक असिस्टेंट (COPA)
- इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन
क्वालिफिकेशन
- 10वीं पास
- आईटीआई की डिग्री
स्टाईपेंड
- 1 साल आईटीआई अप्रेंटिस - 7700 रुपए
- 2 साल आईटीआई अप्रेंटिस - 8050 रुपए
एज लिमिट
- 16 साल से 28 साल तक
चयन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट
- आईटीआई में प्राप्त सीजीपीए नंबर
आवेदन प्रक्रिया
- आईटीआई की वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
- ऑनलाइन आवेदन करें लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म में जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर रखें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक