महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक में 139 पदों पर भर्ती, 50 हजार तक मिलेगी

Manya Jain | Jun 11, 2026, 17:34 IST
Cooperative Department Recruitment
महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने जूनियर ऑफिसर, एसोसिएट, टाइपिस्ट और ड्राइवर के 139 संविदा पदों पर भर्ती निकाली है। राज्य के योग्य उम्मीदवार 11 जून से 1 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने चार अलग-अलग श्रेणियों में भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 139 खाली पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 जून से शुरू होकर 1 जुलाई 2026 तक चलेगी।



इस भर्ती में 50 हजार तक सैलरी मिलेगी। चयन प्रक्रिया आईबीपीएस (IBPS) द्वारा आयोजित ऑनलाइन लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। आइए जानते हैं इस भर्ती के बारे में...



पदों की जानकारी

  • ट्रेनी जूनियर ऑफिसर (Junior Officer Grade): इसके लिए कुल 49 पद निकाले गए हैं।
  • ट्रेनी एसोसिएट (Associate Grade): इस वर्ग में सबसे ज्यादा 81 पद खाली हैं।
  • ट्रेनी टाइपिस्ट (Associate Grade): टाइपिंग जानने वाले युवाओं के लिए 4 पद तय हैं।
  • ट्रेनी ड्राइवर (Driver Grade): वाहन चालकों के लिए कुल 5 पद आरक्षित हैं।

विशेष नियम: एसोसिएट, टाइपिस्ट और ड्राइवर के पदों पर राज्य के अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता पहलवानों के लिए 5% का विशेष आरक्षण लागू रहेगा।



एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. अनिवार्य भाषा और निवास नियम

सभी आवेदकों का महाराष्ट्र का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आपके पास वैध डोमिसाइल सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके साथ ही 10वीं कक्षा में मराठी भाषा को एक विषय के रूप में पढ़ा होना जरूरी है।



2. पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु

  • ट्रेनी जूनियर ऑफिसर: न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री। बैंकिंग क्षेत्र में कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव जरूरी है। आयु सीमा 23 से 35 वर्ष तय की गई है।
  • ट्रेनी एसोसिएट: न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएशन। कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है। आयु सीमा 21 से 32 वर्ष रखी गई है।
  • ट्रेनी टाइपिस्ट: ग्रेजुएशन पास होने के साथ मराठी टाइपिंग (30 शब्द प्रति मिनट) और अंग्रेजी टाइपिंग (40 शब्द प्रति मिनट) का सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयु सीमा 21 से 28 वर्ष है।
  • ट्रेनी ड्राइवर: न्यूनतम 10वीं पास होने के साथ एलएमवी (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय है।

स्टाइपेंड

चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में 12 महीने यानी 1 साल की कड़े प्रशिक्षण (Training) पर रखा जाएगा। इस दौरान उन्हें हर महीने निश्चित स्टाइपेंड मिलेगा।



पद का नामट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंडपरमानेंट होने के बाद कुल वेतन (लगभग)
ट्रेनी जूनियर ऑफिसर30 हजार रुपए हर महीने52 हजार 100 रुपए हर महीने
ट्रेनी एसोसिएट25 हजार रुपए हर महीने34 हजार 400 रुपए हर महीने
ट्रेनी टाइपिस्ट25 हजार रुपए हर महीने34 हजार 400 रुपए हर महीने + 650 टाइपिंग भत्ता
ट्रेनी ड्राइवर22 हजार रुपए हर महीने27 हजार 700 रुपए हर महीने

ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद कर्मचारियों को बैंक के नियमित स्केल पर नियुक्त किया जाएगा। इसके बाद 6 महीने का प्रोबेशन पीरियड भी पूरा करना होगा।



चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए आईबीपीएस (IBPS) द्वारा ऑनलाइन लिखित परीक्षा ली जाएगी।



परीक्षा का पैटर्न और पासिंग मार्क्स

ऑफिसर और एसोसिएट पदों के लिए 200 अंकों की परीक्षा होगी। इसमें पास होने के लिए कम से कम 50% यानी 100 अंक लाना अनिवार्य है। परीक्षा का माध्यम केवल अंग्रेजी भाषा में होगा और गलत उत्तर देने पर 1/4 या 1/5 की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। ड्राइवर पद के लिए 120 अंकों की द्विभाषी परीक्षा होगी, जिसमें पास होने के लिए 60 अंक जरूरी हैं। लिखित परीक्षा पास करने के बाद इंटरव्यू या स्किल टेस्ट लिया जाएगा।



4 साल का कड़ा सर्विस बॉन्ड

नियुक्ति पाने वाले उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग के समय 500 रुपये के स्टांप पेपर पर एक अंडरटेकिंग देनी होगी। इसके अनुसार आपको बैंक में कम से कम 4 साल तक अपनी सेवाएं देनी होंगी।



यदि आप 4 साल से पहले नौकरी छोड़ते हैं या हटाए जाते हैं, तो आपको बैंक को 10,00,000/- (दस लाख रुपये) का हर्जाना देना होगा।



आवेदन प्रक्रिया

  • रजिस्ट्रेशन: msc.bank.in/career पर जाएँ, "APPLY ONLINE" क्लिक करें और नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन और फॉर्म भरना: SMS/email से मिले Provisional Registration Number और Password से लॉगिन कर फॉर्म भरें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें: फोटो, सिग्नेचर, बायां अंगूठा और हस्ताक्षरित डिक्लेरेशन अपलोड करें।
  • फॉर्म वेरिफिकेशन: सभी विवरण चेक करें, "Validate Your Details" और "Preview" के बाद "COMPLETE REGISTRATION" करें।
  • भुगतान और सबमिशन: एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन पे करें, फॉर्म सबमिट करें और e-Receipt/printeable copy सुरक्षित रखें।

Extended Notification PDF: Click here



Apply Online: Click here



Official Notification PDF: Click here



Official Website: Click here



ये भी पढ़ें...



MP Job Alert: एमपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन में इंजीनियरों की बंपर भर्ती



UPSC CDS II Recruitment 2026: मिलिट्री ऑफिसर के 451 पदों पर भर्ती



उत्तराखंड में सरकारी नौकरी: नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर बंपर भर्ती





SSC का बड़ा तोहफा: सरकारी कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन



Sarkari Naukri: एग्रीकल्चर बैचलर्स के लिए सरकारी नौकरी, ऐसे भरें फॉर्म



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • IBPS
  • sarkari naukri
  • कोऑपरेटिव बैंक