NHSRCL Recruitment 2026: इंजीनियर्स के लिए बंपर वैकेंसी, 14 जुलाई तक आवेदन

Manya Jain | Jun 23, 2026, 18:25 IST
mumbai ahmedabad bullet train project bharti
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए डिप्टी इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर सहित 175 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 14 जुलाई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए कुल 209 पदों पर भर्ती (govt jobs 2026) निकाली है। यह भर्ती मुंबई से अहमदाबाद के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए है। इसके तहत डिप्टी इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के कुल 175 पदों को भरा जाएगा।



यह भर्ती केवल रेलवे, मेट्रो और आरआरटीएस में काम कर रहे नियमित कर्मचारियों के लिए है। उम्मीदवारों की योग्यता और कार्य अनुभव की गणना 31 मई 2026 के आधार पर होगी।



चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), दस्तावेज जांच और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 14 जुलाई, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



पदों और सैलरी की जानकारी

1. डिप्टी इंजीनियर और डिप्टी चीफ कंट्रोलर ग्रेड

  • कुल पदों की संख्या: इस विशिष्ट वर्ग में कुल 34 सीटें खाली हैं।
  • सैलरी स्केल: चयनित लोगों को 46 हजार से 1 लाख 45 हजार रुपए (NE-6) का पे-स्केल मिलेगा।

2. जूनियर इंजीनियर, कंट्रोलर और स्टेशन मैनेजर ग्रेड

  • कुल पदों की संख्या: इस तकनीकी और ऑपरेशंस वर्ग में कुल 175 सीटें उपलब्ध हैं।
  • सैलरी स्केल: इसके लिए कंपनी ने ₹40 हजार से 1 लाख 25 हजार रुपए (NE-4) का पे-स्केल तय किया है।

कौन कर सकता है आवेदन

यह खुली भर्ती नहीं है। इसमें केवल वही लोग फॉर्म भर सकते हैं जो पहले से रेल क्षेत्र में सेवा दे रहे हैं।



भारतीय रेलवे, सरकारी मेट्रो रेल या आरआरटीएस (RRTS) के नियमित और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी ही पात्र हैं। निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।



उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बीई/बीटेक डिग्री होना जरूरी है। सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है।



डिप्टी इंजीनियर पद के लिए 5 साल और जूनियर इंजीनियर के लिए 3 साल का अनुभव चाहिए। अनुभव की यह गणना 31 मई 2026 के आधार पर की जाएगी।



आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पूरी तरह से छूट दी गई है।



डिप्टी इंजीनियर पद के लिए चयन चार चरणों में होगा। इसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), दस्तावेजों की जांच, इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट शामिल है।



जूनियर इंजीनियर पद के लिए इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। इसमें केवल लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर सीधे चयन किया जाएगा। मेडिकल स्टैंडर्ड आई-थ्री (A-3) या आई-वन (A-1) होना जरूरी है।



इन गलतियों से बचें

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को एनएचएसआरसीएल की वेबसाइट पर जाना होगा।



याद रखें कि आप एक ग्रुप के भीतर केवल एक ही पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक से अधिक फॉर्म भरने पर आपका आवेदन रद्द हो सकता है।



अपने अनुभव प्रमाण पत्र को हमेशा वर्तमान नियोक्ता के आधिकारिक लेटरहेड पर ही अपलोड करें। सामान्य ऑफर लेटर या जॉइनिंग लेटर मान्य नहीं माने जाएंगे।



ये भी पढ़ें...



एमपी स्वास्थ्य विभाग भर्ती: एक लाख तक सैलरी, 24 जून लास्ट डेट, करें आवेदन



बीईएमएल में 362 पदों पर भर्ती: 10 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन, जानें सैलरी



भोपाल में सरकारी नौकरी: NPCC ने इंजीनियरों के लिए निकाली भर्ती



मध्य प्रदेश आधार सुपरवाइजर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फ्री में करें अप्लाई



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • अहमदाबाद
  • रेलवे
  • govt jobs 2026