NABFINS Vacancy: बैंकिंग में करियर बनाने का मौका, 12वीं पास, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई

Manya Jain | Mar 27, 2026, 23:03 IST
NABFINS Vacancy
नाबफिंस भर्ती 2026 के तहत कस्टमर सर्विस ऑफिसर और ब्रांच हेड के पदों पर आवेदन शुरू। 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार 13 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

नाबार्ड की सहायक कंपनी नाबार्ड फाइनेंशियल सर्विसेज कस्टमर सर्विस ऑफिसर (CSO) और ब्रांच हेड (Branch Head) के पदों पर भर्ती (govt jobs 2026) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जो बैंकिंग और माइक्रोफाइनेंस (Microfinance) क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।



खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है और आपको केवल अपना रिज्यूमे (Resume) ईमेल करना है। आइए नाबफिंस भर्ती 2026 (Latest Sarkari Naukri) के बारे में जानते हैं।



एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. कस्टमर सर्विस ऑफिसर (Field Officer)

  • शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 12वीं पास (PUC/10+2) होना अनिवार्य है।
  • अनुभव: फ्रेशर्स (Freshers) भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • अनिवार्य शर्तें: उम्मीदवार के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) और अपना दोपहिया वाहन होना चाहिए। साथ ही, स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।
  • आयु सीमा: अधिकतम 33 साल।

2. ब्रांच हेड (Branch Head)

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री।
  • अनुभव: माइक्रोफाइनेंस संस्थान (MFI) में कम से कम 3 साल का कार्य अनुभव अनिवार्य है।
  • आयु सीमा: अधिकतम 37 साल।

पद और काम की जानकारी

  • कस्टमर सर्विस ऑफिसर (CSO): इनका काम नए ग्राहकों को ढूंढना और बैंक के बिजनेस को बढ़ाना है। लोन बांटने के बाद समय पर किश्तों की वसूली करना भी इनकी जिम्मेदारी होगी। इस काम के लिए इन्हें फील्ड में काफी भाग-दौड़ और यात्रा करनी पड़ेगी।
  • ब्रांच हेड (Branch Head): ये अपनी पूरी ब्रांच के बॉस होंगे और वहां के कामकाज और स्टाफ को संभालेंगे। बिजनेस बढ़ाने के साथ-साथ ये ऑडिट और नियमों के पालन के लिए जिम्मेदार होंगे। ये सीधे अपने रीजनल मैनेजर को रिपोर्ट करेंगे।

आवेदन प्रक्रिया: रिज्यूमे कैसे भेजें?

  • रिज्यूमे तैयार करें: एक अद्यतन रिज्यूमे (Updated Resume) तैयार करें जिसमें आपकी शिक्षा, अनुभव और कौशल की जानकारी हो।
  • ईमेल लिखें: careers@nabfins.org पर एक ईमेल लिखें।
  • सब्जेक्ट लाइन (Subject Line): ईमेल के विषय में स्पष्ट रूप से लिखें - "Application for [Post Name] - [Preferred Location]" (उदाहरण: Application for CSO - Haryana)।
  • डाक्यूमेंट्स अटैच करें: रिज्यूमे के साथ 10वीं/12वीं के सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस और अनुभव प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी अटैच करें।
  • अंतिम तिथि: अपना आवेदन 13 अप्रैल 2026 से पहले भेज दें।

ये भी पढ़ें...



भारत सरकार की कंपनी में जॉब, MFL Vacancy में निकली भर्ती, 5 अप्रैल आखिरी मौका



UPSRTC Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश रोडवेज में निकली 2584 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन



डेप्युटेशन पर मिलेगी सरकारी नौकरी, बस KSSSCI Vacancy में करना होगा अप्लाई



DLSA Korba Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए 125 पदों पर सरकारी नौकरी, 30 मार्च लास्ट डेट



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • नाबार्ड
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026