NALCO में सरकारी नौकरी का मौका: 268 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Manya Jain | May 17, 2026, 19:22 IST
nalco-non-executive-recruitment-2026
नाल्को भर्ती 2026 (NALCO Recruitment 2026) के तहत नॉन-एग्जीक्यूटिव के 268 पदों पर वैकेंसी जारी। 10वीं, ITI और डिप्लोमा पास उम्मीदवार 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (nalco vacancy) ने नॉन-एग्जीक्यूटिव स्टाफ के लिए 268 पदों के लिए भर्ती निकाली हैं। यह भर्ती ओडिशा के कोरापुट जिले के दामनजोड़ी में स्थित माइंस एंड रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के लिए हो रही है।



आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आईटीआई (ITI), डिप्लोमा या बी.एससी तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू होकर 10 जून 2026 तक चालू रहेगी।



चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और कुछ विशिष्ट पदों के लिए ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।



पदों की जानकारी

क्र.सं.पद का नाम (Post Name)कुल पदग्रेड और वेतनमान (Pay Scale)
1एसयूपीटी (जेओटी)-ऑपरेटर55T0 ग्रेड (29 हजार रुपए 500 - 70 हजार रुपए )
2ऑपरेटर ग्रेड III54T0 ग्रेड (29 हजार रुपए 500 - 70 हजार रुपए )
3एसयूपीटी (जेओटी)-इलेक्ट्रिकल35T0 ग्रेड (29 हजार रुपए 500 - 70 हजार रुपए )
4तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल) ग्रेड III35T0 ग्रेड (29 हजार रुपए 500 - 70 हजार रुपए )
5माइनिंग मेट ग्रेड III21T0 ग्रेड (29 हजार रुपए 500 - 70 हजार रुपए )
6जूनियर फोरमैन (माइंस)08S0 ग्रेड (36 हजार रुपए 500 - 1 लाख 15 हजार रुपए )
7जूनियर फोरमैन (इलेक्ट्रिकल)03S0 ग्रेड (36 हजार रुपए 500 रुपए - 1 लाख 15 हजार रुपए )
8अन्य तकनीकी पद (फिटर, लैब, इंस्ट्रूमेंटेशन)57संबंधित ग्रेड के अनुसार


एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • ऑपरेटर (HEMM) ग्रेड III: 10वीं पास के साथ मोटर व्हीकल मैकेनिक या डीजल मैकेनिक में 2 साल का आईटीआई (ITI) और नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना जरूरी है। साथ ही भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस (Heavy Driving Licence) अनिवार्य है।
  • माइनिंग मेट ग्रेड III: 10वीं पास के साथ महानिदेशालय खान सुरक्षा (DGMS) द्वारा जारी वैध माइनिंग मेट सक्षमता प्रमाण पत्र।
  • जूनियर फोरमैन (माइंस): माइनिंग इंजीनियरिंग में फुल-टाइम डिप्लोमा और डीजीएमएस का माइनिंग फोरमैन सर्टिफिकेट।
  • टेक्नीशियन / जेओटी पद: 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इंस्ट्रूमेंटेशन) में 2 साल का आईटीआई और अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट।
  • एसयूपीटी (जेओटी)-लेबोरेटरी: रसायन विज्ञान (Chemistry) विषय के साथ बी.एससी (B.Sc. Hons) की डिग्री।

आयु सीमा और छूट के नियम

  • एसयूपीटी (जेओटी) फ्रेशर पद: न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 27 साल।
  • ऑपरेटर / तकनीशियन / माइनिंग मेट अनुभवी पद: अधिकतम आयु 35 साल।
  • जूनियर फोरमैन पद: अधिकतम आयु 40 साल।

श्रेणीवार आयु सीमा में छूट

  • OBC (नॉन-क्रीमी लेयर): 03 साल की छूट।
  • SC / ST वर्ग: 05 साल की छूट।
  • दिव्यांगजन (PwBD): 10 से 15 साल तक की छूट (श्रेणी के अनुसार)।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य (UR), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS): 100 रुपए (रुपये एक सौ मात्र)।
  • SC / ST / PwBD / भूतपूर्व सैनिक / नाल्को के आंतरिक कर्मचारी: कोई शुल्क नहीं (Exempted)।
  • नोट: आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/UPI) से ही स्वीकार किया जाएगा और यह किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगा।

चयन प्रक्रिया

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): सभी पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित होगी। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  2. ट्रेड टेस्ट (Trade Test): फ्रेशर ट्रेनिंग वाले पदों को छोड़कर बाकी सभी अनुभवी तकनीकी पदों के लिए ट्रेड टेस्ट भी लिया जाएगा। अंतिम चयन में सीबीटी को 60% और ट्रेड टेस्ट को 40% का वेटेज दिया जाएगा।
  3. दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट: इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और प्री-एम्प्लॉयमेंट मेडिकल एग्जामिनेशन (PEME) से गुजरना होगा।

मुख्य परीक्षा केंद्र

ओडिशा (भुवनेश्वर, कटक, संबलपुर, राउरकेला, कोरापुट आदि), आंध्र प्रदेश (विशाखापट्टनम), पश्चिम बंगाल (कोलकाता), दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र (मुंबई) और असम (गुवाहाटी)।



ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवारों को नाल्को की आधिकारिक वेबसाइट www.nalcoindia.com पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आवेदन की प्रक्रिया दो चरणों में होगी:



  • करियर पेज पर जाकर अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर प्रोफाइल बनाएं।
  • अपने लॉगिन आईडी से प्रवेश करें, पद का चयन करें, सभी शैक्षणिक और व्यक्तिगत विवरण भरें। इसके बाद अपनी फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और घोषणा पत्र (Hand-written Declaration) अपलोड करें। अंत में फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।

ये भी पढ़ें...



पावर ग्रिड से UPSSSC तक, इस हफ्ते सरकारी नौकरी की बहार, देखिए हफ्ते की टॉप जॉब्स



12वीं पास हैं? BPSSC Vacancy 2026 में 122 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन



UPESSC Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती, 39 हजार तक मिलेगी सैलरी



Gujarat High Court Vacancy: गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज की वैकेंसी, LLB पास करें अप्लाई



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • NALCO
  • nalco vacancy