NCB Recruitment 2025 : नारकोटिक्स डिपार्टमेंट में नौकरी, MP का ये शहर भी शामिल

Manya Jain | Mar 26, 2025, 19:02 IST
NCB JOB 2025
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के 123 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 9 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

NCB Recruitment 2025 : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती विभिन्न जोन और क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार इस मौके का लाभ उठाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 9 मई 2025 तक है।



XXXXXXX


पदों की जानकारी

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के 123 पदों पर भर्ती निकाली है।



योग्यता

इस भर्ती में इंस्पेक्टर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, तीन साल का काम का अनुभव भी जरूरी है। यह भर्ती डेप्यूटेशन (Deputation) बेस पर की जा रही है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले भर्ती के विज्ञापन में दी गई विस्तृत जानकारी जरूर पढ़नी चाहिए।



यह खबर भी पढ़ें...MP Ordnance Factory Recruitment : सरकारी नौकरी का नया मौका, भर्ती में ऐसे करें आवेदन



आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष निर्धारित की गई है।



चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों की डेप्यूटेशन अवधि 3 से 7 साल तक हो सकती है। एनसीबी के तहत ये रिक्तियां विभिन्न स्थानों जैसे भुवनेश्वर, कोलकाता, पटना, रायपुर, दिल्ली, गुवाहटी, मुंबई, अहमदाबाद, भोपाल, इंदौर और कई अन्य शहरों के लिए हैं।



यह खबर भी पढ़ें...Sarkari Naukri : सेंट्रल गवर्मेंट के साथ काम करने का सुनहरा मौका, आज ही करें आवेदन



NCB इंस्पेक्टर भर्ती के लिए स्थान

यह भर्ती भुवनेश्वर, कोलकाता, पटना, रायपुर, रांची, दिल्ली, गोरखपुर, लखनऊ, अगरतला, गुवाहटी, इम्फाल, ईंटानगर, अमृतसर, चंडीगढ़, जम्मू, श्रीनगर, चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर, विशाखापट्टनम, गोवा, मुंबई, अहमदाबाद, भोपाल, इंदौर, जोधपुर और सिलीगुड़ी जैसे प्रमुख शहरों के लिए निकाली गई है।



आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र का प्रारूप नोटिफिकेशन में मिलेगा। उसे सही ढंग से भरकर उम्मीदवार को निर्धारित पते पर भेजना होगा। आवेदन पत्र भेजने का पता है।



डिप्टी डायरेक्टर जनरल (P&A), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, बेस्ट ब्लॉक नंबर-1, विंग नंबर-05, आर के पुरम, नई दिल्ली-110066



Notification for Sub-Inspector- Click here



Notification for Inspector- Click here



Official Website- Click here



यह खबर भी पढ़ें...NEIGRIHMS Recruitment 2025 : मेडिकल क्षेत्र में बनाना है मजबूत करियर, ये है अच्छा मौका



thesootr links