NCRTC Recruitment 2025 : दिल्ली NCRTC के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती, ऐसे होगा सिलेक्शन

Manya Jain | Apr 25, 2025, 13:40 IST
delhi ncrtc recruitment
NCRTC ने 2025 के लिए विभिन्न ऑपरेशंस और मेंटेनेंस (O&M) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 9 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल हैं।

NCRTC ने 2025 के लिए दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के तहत विभिन्न इंजीनियरिंग, तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर भर्ती निकाली है । यह भर्ती राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) द्वारा की जा रही है, जो दिल्ली-एनसीआर में परिवहन सेवाओं को बढ़ाने के लिए कार्यरत है। इस भर्ती में सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विभागों के लिए विभिन्न पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार NCRTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।



पदों की जानकारी

  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 16 पद
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स): 16 पद
  • जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल): 3 पद
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल): 1 पद
  • प्रोग्रामिंग एसोसिएट: 4 पद
  • असिस्टेंट (एचआर): 3 पद
  • असिस्टेंट (कॉर्पोरेट हॉस्पिटैलिटी): 1 पद
  • जूनियर मेंटेनर (इलेक्ट्रिकल): 18 पद
  • जूनियर मेंटेनर (मैकेनिकल): 10 पद

योग्यता

जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) - 3 वर्षीय डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल)



जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) - 3 वर्षीय डिप्लोमा (इलेक्ट्रॉनिक्स)



जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) - 3 वर्षीय डिप्लोमा (मैकेनिकल)



जूनियर इंजीनियर (सिविल) - 3 वर्षीय डिप्लोमा (सिविल)



प्रोग्रामिंग एसोसिएट - डिप्लोमा (कंप्यूटर साइंस/आईटी), बीसीए



असिस्टेंट (एचआर) - स्नातक (बीबीए/बीबीएम)



जूनियर मेंटेनर (इलेक्ट्रिकल) - आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन ट्रेड)



सैलरी

  • जूनियर इंजीनियर, प्रोग्रामिंग एसोसिएट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 22 हजार 800 रुपए - 75 हजार 850 रुपए
  • असिस्टेंट (एचआर) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 20 हजार 250 रुपए - 65 हजार 500 रुपए
  • जूनियर मेंटेनर (इलेक्ट्रिकल) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 18 हजार 250 रुपए - 59 हजार 200 रुपए

आयु सीमा

अधिकतम आयु25 साल होना चाहिए।



चयन प्रक्रिया

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)



  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • परीक्षा अवधि: 90 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग नहीं है
  • परीक्षा माध्यम: हिंदी और अंग्रेजी

चिकित्सा परीक्षा

  • CBT के बाद चयनित उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे चिकित्सा मानकों के अनुसार चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

आवेदन प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट ncrtc.in पर जाएं।<br>
  • "Career" पर क्लिक करें और "O&M Vacancy Notice No. 13/2025" चुनें।
  • पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें (हाल की तस्वीर, हस्ताक्षर, शैक्षिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र)।
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान करें (₹1000/- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए)।
  • आवेदन सबमिट करें और संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

sarkari naukri | JOBS 2025 | govt jobs 2025 | govt job | govt job alert | सरकारी नौकरी | नई सरकारी नौकरी



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • govt job alert
  • govt job
  • sarkari naukri
  • नई सरकारी नौकरी
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025