NEIGRIHMS Recruitment 2025 : नेशनल इंस्टीट्यूशन में कई पदों पर वैकेंसी, करें आवेदन

Manya Jain | Apr 14, 2025, 16:26 IST
NEIGRIHMS recruitment
नॉर्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य और चिकित्सा विज्ञान संस्थान (NEIGRIHMS) द्वारा ग्रुप B और C के लिए भर्ती की जा रही है। यह भर्ती शिलांग, मेघालय में विभिन्न प्रशासनिक, तकनीकी और चिकित्सा पदों के लिए आयोजित की जाएगी।

नॉर्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य और चिकित्सा विज्ञान संस्थान (NEIGRIHMS), शिलांग ने ग्रुप B और C के विभिन्न पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 22 मार्च से 20 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 130 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें मेडिकल, तकनीकी और प्रशासनिक पद शामिल हैं। आज हम आपको इस भर्ती के बारे में सभी जानकारी देंगे।



आवेदन शुल्क

  • सामान्य / OBC: 500 रुपए
  • SC / ST / EWS: 250 रुपए
  • PwBD उम्मीदवारों के लिए शुल्क मुक्त

पदों की जानकारी

NEIGRIHMS ग्रुप B और C भर्ती 2025 में कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रत्येक पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा निम्नलिखित है।



  • नर्सिंग ऑफिसर (105 पद) :शैक्षिक योग्यता: B.Sc. नर्सिंग या GNM डिप्लोमा + 2 साल का अनुभव
  • स्टोर कीपर (3 पद) :शैक्षिक योग्यता: स्नातक डिग्री + मटेरियल मैनेजमेंट में डिप्लोमा
  • रेडियोग्राफर :शैक्षिक योग्यता: B.Sc. रेडियोग्राफी या मेडिकल टेक्नोलॉजी (X-Ray)
  • मेडिकल सोशल वर्कर :शैक्षिक योग्यता: मास्टर डिग्री इन सोशल वर्क / एप्लाइड सोशियोलॉजी + 1 साल का अनुभव
  • तकनीशियन (एंडोस्कोपी / कोलोनोस्कोपी) (2 पद) :शैक्षिक योग्यता: 10+2 साइंस + B.Sc. / डिप्लोमा इन एंडोस्कोपी

इसके अलावा अन्य पद जैसे कि फार्मासिस्ट, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), सुरक्षा गार्ड, और ड्राइवर के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।



आयु सीमा

  • SC/ST: 5 साल
  • OBC (नॉन क्रीमी लेयर): 3 साल
  • PwBD: 10 साल
  • Ex-Servicemen: सरकारी नियमों के अनुसार

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा / ऑनलाइन टेस्ट
  • कौशल परीक्षा - कुछ विशेष पदों जैसे LDC, स्टेनोग्राफर और तकनीकी पदों के लिए
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

कैसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट www.neigrihms.gov.in पर जाएं।
  • “भर्ती अनुभाग” पर क्लिक करें और NEIGRIHMS ग्रुप B और C भर्ती 2025 चुनें।
  • एक वैध ईमेल ID और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र सबमिट करें और पुष्टिकरण रसीद प्रिंट करें।

thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • GOVERMENT JOB
  • job in medical sector
  • सरकारी नौकरी का मौका
  • sarkari naukri
  • new goverment jobs
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025