NICL Vacancy 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने निकाली ऑफिसर भर्ती, कल से आवेदन शुरू
NICL वैकेंसी में पदों की संख्या
इस सरकारी नौकरी के तहत कुल 321 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिन्हें जनरलिसिस्ट (Generalist) और स्पेशलिस्ट (Specialist) श्रेणियों में बांटा गया है।
- जनरलिसिस्ट पद (Generalist Vacancies): 200 पद
- स्पेशलिस्ट पद (Specialist Vacancies): 121 पद
स्पेशलिस्ट पदों के अंतर्गत फाइनेंस (CA & CMA), लीगल (Legal), इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (Information Technology), ऑटोमोबाइल इंजीनियर (Automobile Engineers), रिस्क इंजीनियर (Risk Engineers), कंपनी सेक्रेटरी (Company Secretaries) और एग्रीकल्चर (Agriculture) के पद शामिल हैं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और आयु सीमा
आवेदकों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़े नियम निम्नलिखित हैं:
- शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification): विभिन्न पदों के अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग और अन्य के लिए न्यूनतम 60% अंक और एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55% अंक निर्धारित किए गए हैं।
- आयु सीमा (Age Limit): उम्मीदवारों की आयु 01 अक्टूबर 2026 के आधार पर 21 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सैलरी और बेनीफिट्स
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (Scale-I) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
- शुरुआती मूल वेतन (Starting Basic Pay): 82 हजार 485 रुपए प्रति माह।
- कुल अनुमानित वेतन (Approx. Total Emoluments): मेट्रोपॉलिटन सेंटर्स में लगभग एक लाख 14 हजार रुपए प्रति माह।
इसके अलावा, कर्मचारियों को एनपीएस (NPS) लाभ, ग्रेच्युटी, लीव ट्रैवल सब्सिडी, मेडिकल बेनिफिट्स और कंपनी नियमों के तहत आवास की सुविधा भी मिलेगी।
आवेदन प्रक्रिया और तारीखें
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर 2026 है।
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 08 अक्टूबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 28 अक्टूबर 2026
- फेज-I प्रारंभिक परीक्षा (Phase-I Preliminary Exam): 17 नवंबर 2026
- फेज-II मुख्य परीक्षा (Phase-II Main Exam): 22 दिसंबर 2026
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पूरा कर लें।
आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'New Registration' पर क्लिक करें और अपनी बेसिक डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त करें।
- मिले हुए लॉगिन डिटेल्स से पोर्टल पर लॉगिन करें और अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- तय साइज के अनुसार अपनी फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और अंग्रेजी में लिखा घोषणा-पत्र (Declaration) अपलोड करें।
- सबमिट करने से पहले 'Preview' पर क्लिक करके भरे गए पूरे फॉर्म को अच्छी तरह जांच लें।
- ऑनलाइन माध्यम (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई) से अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फीस जमा करने के बाद फाइनल सबमिट किए गए आवेदन पत्र और ई-रसीद को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।