NITTTR Vacancy 2026: टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर सरकारी नौकरी, जानें आवेदन प्रक्रिया

Manya Jain | Apr 26, 2026, 17:58 IST
nitttr-bhopal-recruitment-2026-teaching-non-teaching-posts
NITTTR भोपाल ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग के 22 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 25 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं। भारत सरकार के इस संस्थान में करियर बनाने का यह सुनहरा मौका है।

Latest Sarkari Naukri. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (NITTTR)भोपाल ने भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां टीचिंग और नॉन-टीचिंग के कई पद खाली हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 22 पद भरे जाएंगे। यह संस्थान भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन है। तकनीकी क्षेत्र के युवाओं के लिए यह बड़ा मौका है। आवेदन करने की प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू हो गई है। भोपाल में सरकारी नौकरी (govt jobs 2026) ढूंढ रहे युवाओं के लिए ये शानदार मौका है। आज हम आपको इस भर्ती के बारे में सभी जानकारी देंगे।



पदों की जानकारी

पद का नाम (Post Name)कुल पद
प्रोफेसर (Professor) - विभिन्न विषय11
एसोसिएट प्रोफेसर (Associate Professor)02
प्रोडक्शन मैनेजर (Production Manager)01
स्क्रिप्ट राइटर (Script Writer)01
जूनियर स्टेनोग्राफर (Jr. Stenographer)01
एसी टेक्नीशियन (AC Technician)01
हॉस्टल केयरटेकर (Hostel Caretaker)01
मल्टी-स्किल अटेंडेंट (Multi-Skill Attendant)04
कुल रिक्तियां22

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. टीचिंग पोस्ट (Professor & Associate Professor)

इन पदों के लिए योग्यता AICTE के क्राइटेरिया के मुताबिक होनी चाहिए। संबंधित विषय में पीएच.डी. और टीचिंग अनुभव जरूरी है।



2. स्क्रिप्ट राइटर और प्रोडक्शन मैनेजर

  • स्क्रिप्ट राइटर: किसी भी विषय में डिग्री के साथ स्क्रिप्ट राइटिंग में सर्टिफिकेट/डिप्लोमा या मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री। दूरदर्शन या टीवी चैनलों में काम करने का अनुभव रखने वालों को वरीयता दी जाएगी।
  • प्रोडक्शन मैनेजर: डिग्री के साथ फिल्म मेकिंग या निर्देशन में डिप्लोमा और कैमरा, लाइटिंग एवं संपादन का कार्य अनुभव।

3. तकनीकी और अन्य स्टाफ

  • जूनियर स्टेनोग्राफर: स्नातक डिग्री के साथ अंग्रेजी शॉर्टहैंड (80 w.p.m.) और टाइपिंग में दक्षता। कंप्यूटर (MS Office) का ज्ञान और 2 साल का अनुभव।
  • एसी टेक्नीशियन: मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या आईटीआई (ITI) के साथ एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन रखरखाव में अनुभव।
  • मल्टी-स्किल अटेंडेंट: हाई स्कूल (10वीं) पास और किसी सरकारी कार्यालय या प्रयोगशाला में एक वर्ष का अनुभव।
  • हॉस्टल केयरटेकर: हायर सेकेंडरी (12वीं) पास।

सैलरी और आयु सीमा

  • प्रोफेसर: लेवल 14 (शुरूआती सैलरी एक लाख 44 हजार 200)
  • एसोसिएट प्रोफेसर: लेवल 13 A1
  • प्रोडक्शन मैनेजर: लेवल 12
  • जूनियर स्टेनोग्राफर: लेवल 4
  • मल्टी-स्किल अटेंडेंट: लेवल 1

आयु सीमा: भारत सरकार के नियमों (GoI Norms) के अनुसार आयु सीमा और छूट लागू होगी। NITTTR भोपाल में पहले से कार्यरत कर्मचारियों को विशेष रियायत दी जा सकती है।



आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य/ओबीसी (पे लेवल 6 और ऊपर): एक हजार रुपए
  • सामान्य/ओबीसी (पे लेवल 5 और नीचे): 750 रुपए
  • एससी/एसटी/महिला/दिव्यांग: कोई शुल्क नहीं (Nil)

चयन प्रक्रिया

  1. शॉर्टलिस्टिंग: शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों की छंटनी।
  2. लिखित/कौशल परीक्षा: पद की आवश्यकता के अनुसार लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट या स्किल टेस्ट (जैसे स्टेनोग्राफी) आयोजित किया जाएगा।
  3. साक्षात्कार (Interview): उच्च पदों (प्रोफेसर) के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया जाएगा।
  4. डाक्यूमेंट सत्यापन: अंतिम चयन से पहले सभी मूल प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।

आवेदन कैसे करें?

  • संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • 'Recruitment' सेक्शन में जाकर संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।
  • आवेदन पत्र में सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक डाक्यूमेंट (अनुभव प्रमाण पत्र, मार्कशीट) स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

जरूरी डेट्स

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 25 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 25 मई 2026

Non Teaching, Teaching



Official Website



ये भी पढ़ें...



एमपी के युवाओं के लिए मौका, IGNTU University Vacancy में 10 मई तक करें आवेदन



JNKVV Jabalpur Vacancy: एमपी सरकारी एग्रीकल्चर कॉलेज में भर्ती



JNV Bhopal Vacancy: नवोदय विद्यालय भोपाल में बंपर भर्ती: बिना परीक्षा टीचर बनने का मौका



Meta में बड़ी छंटनी, 16 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, जानें क्या है वजह?



Tags:
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (NITTTR)