NPCIL Recruitment 2025: सैकड़ों पदों पर सरकारी भर्ती, सैलरी 68 हजार से ज्यादा

Manya Jain | Mar 16, 2025, 13:47 IST
npcil recruitment 2025
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने 300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर आवेदन कर सकते हैं।

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने 2025 के लिए 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह अवसर उन सभी उम्मीदवारों के लिए है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और एनपीसीआईएल जैसी प्रतिष्ठित संस्था के साथ अपना करियर बनाना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर 1 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।



npcil recruitment 2025


वैकेंसी की डिटेल्स

एनपीसीआईएल में विभिन्न पदों के लिए कुल 300 से अधिक वैकेंसी निकाली गई हैं।



  • असिस्टेंट साइंटिस्ट B
  • स्टाइपेन्ड्री ट्रेनी/ साइंटिफिक असिस्टेंट (ST/SA)
  • स्टाइपेन्ड्री ट्रेनी/ टेक्नीशियन
  • असिस्टेंट ग्रेड 1 (HR)
  • असिस्टेंट ग्रेड 1 (F&A)
  • असिस्टेंट ग्रेड 1 (C&MM)
  • नर्स A
  • टेक्नीशियन C (X-Ray Technician)

शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता है।



  • इंजीनियरिंग डिप्लोमा: सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन में 60% अंकों के साथ
  • ग्रेजुएशन डिग्री: संबंधित क्षेत्रों में
  • नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा: नर्स के लिए
  • साइंटिफिक असिस्टेंट और टेक्नीशियन के लिए संबंधित क्षेत्र में डिग्री

ये खबर भी पढ़िए...UIDAI Recruitment 2025: Aadhar में बिना लिखित परीक्षा नौकरी, ऑफलाइन करें आवेदन



आयु सीमा

यह भर्ती विभिन्न पदों के लिए 18 से 30 साल तक की आयु सीमा निर्धारित की गई है।



सैलरी

पद के अनुसार वेतन का निर्धारण इस प्रकार है।



  • 39 हजार रुपए से लेकर 68 हजार 697 रुपए तक हर महीने

ये खबर भी पढ़िए...Agniveer Bharti 2025 : 10वीं पास युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती का शानदार मौका



आवेदन शुल्क

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: 150 रुपए
  • अन्य सभी: 100 रुपए
  • एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूडी, महिला: नि:शुल्क

चयन प्रक्रिया

सिलेक्शन प्रक्रिया में तीन प्रमुख चरण होंगे:



  • ऑनलाइन एग्जाम
  • पर्सनल इंटरव्यू
  • स्किल टेस्ट

ये खबर भी पढ़िए...RSMSSB Recruitment 2025 : इस राज्य में 50 हजार से ज्यादा पदों पर सरकारी नौकरी



आवेदन प्रक्रिया

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:
  • एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Apply Online" बटन पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी गई जानकारी भरें।
  • सब्मिट पर क्लिक करने के बाद पेज पर लॉग इन करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और फॉर्म सब्मिट करें।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए आवेदन का प्रिंटआउट लें।

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • NPCIL Recruitment
  • Great chance to apply in NPCIL
  • सरकारी नौकरी का मौका
  • sarkari naukri
  • नई सरकारी नौकरी
  • NPCIL
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025