इंजीनियर्स के लिए सुनहरा मौका:NTPC में डिप्टी मैनेजर के 135 पदों पर नोटिफिकेशन जारी
एनटीपीसी लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है।इस भर्ती के जरिए तीन अलग शाखाओं में कुल 135 पद भरे जाएंगे।ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2026 से शुरू होकर 26 अगस्त तक चलेगी।
इंजीनियरिंग की डिग्री (BE/B.Tech) रखने वाले योग्य उम्मीदवार ही फॉर्म भर सकते हैं।चयनित अधिकारियों को 70 हजार रुपये से 2 लाख रुपये तक सैलरी मिलेगी।
किन पदों पर कितनी सीटें खाली?
एनटीपीसी भर्ती 2026 के तहत कुल 135 पदों को भरा जाएगा। कंपनी ने शाखा के हिसाब से पदों को अलग-अलग बांटा है।
डिप्टी मैनेजर इलेक्ट्रिकल शाखा के लिए कुल 40 पद रखे गए हैं। मैकेनिकल शाखा में सबसे ज्यादा 55 पद खाली हैं।
कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन शाखा में भी 40 पदों पर भर्ती होगी। इन सभी पदों के लिए विस्तृत सूचना जल्द जारी की जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता बहुत ही साफ तय की गई है। उम्मीदवार के पास बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
डिग्री किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से होनी अनिवार्य है। आपकी डिग्री संबंधित विषय में ही पूरी होनी चाहिए।
आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर पूरा किया जाएगा। सबसे पहले आवेदनों की जांच करके उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
आखिरी चरण में सभी दस्तावेजों का सही सत्यापन किया जाएगा। चयन के बाद E4 ग्रेड के तहत बेहतरीन सैलरी मिलेगी।
शुरुआती सैलरी 70 हजाररुपए से लेकर दो लाखरुपए प्रति माह तक होगा। इसके साथ ही कई अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://ntpc.co.in/पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर 'Careers' वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब डिप्टी मैनेजर भर्ती 2026 वाले लिंक को खोलें।
- अपनी जानकारी भरकर नया रजिस्ट्रेशन का काम पूरा करें।
- फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही भरें।
- अपनी फोटो,सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट अपने पास संभालकर रखें।
ये भी पढ़ें...
बैंक ऑफ बड़ौदा में दो सौ से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती का मौका, ऐसे करें अप्लाई
भोपाल में 10वीं पास युवाओं के लिए एमपी आयकर विभाग में सरकारी नौकरी
IBPS के 11 हजार पदों पर भर्ती, एमपी के लिए 500 पद, बिना इंटरव्यू मिलेगी नौकरी
रिलायंस समेत 11 बड़ी कंपनियों में 27% घटी नई भर्ती, क्यों कम हो रही हैं हायरिंग