अक्टूबर में 47 हजार पदों पर भर्तियां, UPSC, RRB और SSC में जॉब का मौका, जानें लास्ट डेट
बीपीएससी TRE 4.0 भर्ती 2026
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्कूल टीचर टीआरई 4.0 भर्ती 2026 (School Teacher TRE 4.0 Recruitment 2026) का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 33 हजार 320 स्कूल शिक्षक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है, और योग्य उम्मीदवार 26 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट भी 26 अक्तूबर 2026 ही निर्धारित की गई है। परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, और एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किए जाएंगे।
केनरा बैंक अपरेंटिस भर्ती 2026
बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। केनरा बैंक की अपरेंटिस भर्ती (Canara Bank Apprentice Recruitment 2026) के तहत ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए कुल तीन हजार 500 अपरेंटिस पद निकाले गए हैं।
इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 17 अक्तूबर 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य एलिजिबिलिटी शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लें।
यूपीएससी ईएसई 2027 परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2027 भर्ती के तहत कुल 480 पद उपलब्ध हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 6 अक्तूबर 2026 निर्धारित की गई है।
यह भर्ती इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित इंजीनियरिंग शाखा के अनुसार अपनी एलिजिबिलिटी जरूर देखनी चाहिए।
एसएससी सीएचएसएल 2026 भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की 10+2 सीएचएसएल भर्ती (SSC CHSL 2026) के कुल दो हजार 536 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 7 अक्तूबर 2026 है। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 8 अक्तूबर 2026 है।
यदि फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो उसके सुधार के लिए 14 से 16 अक्तूबर 2026 तक का समय दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए 12वीं पास और 18 से 27 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुषों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, महिला और पीएच उम्मीदवारों को शुल्क से पूरी छूट दी गई है।
ऑफिशियल वेबसाइट्स
| भर्ती | Official आवेदन वेबसाइट |
|---|---|
| BPSC TRE 4.0 (School Teacher) | BPSC Official Website |
| Canara Bank Apprentice 2026 | Canara Bank Official Website |
| UPSC ESE 2027 | UPSC Online Application Portal |
| SSC CHSL 2026 | SSC Official Website |
FAQ
- बीपीएससी TRE 4.0 भर्ती 2026 के लिए लास्ट डेट क्या है?
बीपीएससी TRE 4.0 भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार 26 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। - केनरा बैंक अपरेंटिस भर्ती 2026 में कितने पद हैं ?
केनरा बैंक अपरेंटिस भर्ती 2026 में कुल 3,500 पद हैं और आवेदन करने की लास्ट डेट 17 अक्तूबर 2026 है। - क्या एसएससी सीएचएसएल 2026 भर्ती में आवेदन शुल्क की जानकारी मिल सकती है?
एसएससी सीएचएसएल 2026 भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुषों का आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, महिला और पीएच उम्मीदवारों को शुल्क से पूरी छूट दी गई है।